बॉलीवुड इंडस्ट्री में कोरोना का खतरा लगातार बढ़ते ही जा रहा है। हर दिन अब कोई न कोई सिलेब्रिटी कोविड-19 पॉजिटिव निकल रहा है। अब हाल ही में एक्टर अर्जुन रामपाल कोरोना संक्रमित हो गए हैं। अर्जुन के अलावा नील नितिन मुकेश और उनकी फैमिली के कुछ मेंबर्स भी कोविड पॉजिटिव पाए गए हैं। अर्जुन और नील दोनों ने इस बात की जानकारी सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर दी है। कोविड पॉजिटिव पाए जाने के बाद दोनों ने खुद को घर पर क्वारैंटाइन कर लिया है। नील के फैमिली मेंबर्स भी होम आइसोलेशन में हैं।
यह हम सभी के लिए बहुत डरावना समय है
अर्जुन रामपाल ने पोस्ट शेयर कर लिखा, "मेरा कोविड-19 टेस्ट पॉजिटिव आया है। हालांकि, मुझमें कोई लक्षण नहीं हैं। मैंने खुद को घर पर क्वारैंटाइन कर लिया है और पूरी मेडिकल केयर ले रहा हूं। मैं सभी जरूरी प्रोटोकॉल का पालन कर रहा हूं। पिछले 10 दिनों में जो भी लोग मेरे टच में आए हैं, कृपया सभी अपना ध्यान रखें और आवश्यक सावधानियां बरतें। यह हम सभी के लिए बहुत डरावना समय है। लेकिन हमें जागरूक रहना है और थोड़े समय के लिए अपना ख्याल रखना है। इससे आगे हमें बहुत फायदा मिलेगा। हम सभी साथ मिलकर कोरोना से लड़ सकते हैं।"
इस स्थिति की गंभीरता को समझें, इसे हल्के में न लें
वहीं नील नितिन मुकेश ने पोस्ट शेयर कर लिखा, "सभी आवश्यक सावधानियों और घर पर रहने के बावजूद, दुर्भाग्य से मेरी फैमिली के मेंबर्स और मेरा कोविड टेस्ट पॉजिटिव आया है। हम सभी होम क्वारैंटाइन हैं और सभी आवश्यक प्रोटोकॉल का पालन कर हैं। और अपने डॉक्टरों द्वारा निर्धारित दवा भी ले रहे हैं। हम आप सभी के प्यार और शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद करते हैं। ध्यान रखें और सुरक्षित रहें।" अपनी इस पोस्ट के कैप्शन में नील ने लिखा, "आप सभी के प्यार और आशीर्वाद की जरूरत है। कृपया इस स्थिति की गंभीरता को समझें और इसे हल्के में न लें।"
पिछले कुछ दिनों में कई सेलेब्स कोरोना की चपेट में आए
अर्जुन रामपाल और नील नितिन मुकेश से पहले हाल ही में सोनू सूद, मनीष मल्होत्रा, सुमित व्यास और पवन कल्याण भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। कोरोना की इस दूसरी लहर में पिछले कुछ दिनों में अक्षय कुमार, गोविंदा, विकी कौशल, आमिर खान, कटरीना कैफ, भूमि पेडनेकर, कार्तिक आर्यन, आलिया भट्ट, रणबीर कपूर, परेश रावल, सतीश कौशिक, आशुतोष राणा समेत अन्य कई सेलेब्स भी कोरोना संक्रमित हो चुके हैं।
Copyright © 2023-24 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.