पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
दिलजीत दोसांझ किसान आंदोलन के समर्थन में आए दिन सोशल मीडिया पर पोस्ट करते रहते हैं। इन पोस्ट पर कई लोग उनका सपोर्ट करते हैं, तो कई उन्हें ट्रोल भी करते हैं। अब सोमवार को दिलजीत ने सोशल मीडिया पर ट्रोलर्स को अपनी भारतीय नागरिकता साबित करने के लिए एक फोटो शेयर कर सबूत दिया है।
Ah Lao Fadh Lao Mera PLATINUM CERTIFICATE
— DILJIT DOSANJH (@diljitdosanjh) January 3, 2021
“In Recognition of the Contribution Towards Building THIS GREAT NATION”
Twitter Te Beh Ke Apne Aap Nu Desh Bhakt Dasan NAAL Tusi Desh Bhakt Ni Ban Jande.. Odey Lai Kam Karna Penda..
pic.twitter.com/bSCHcN8yzQ
दरअसल, दिलजीत ने जो फोटो शेयर किया है, वो वित्त मंत्रालय द्वारा जारी किया गया 'प्लेटिनम सर्टिफिकेट' है। जो प्रमाणित करता है कि दिलजीत ने वर्ष 2019-2020 के लिए टैक्स का भुगतान किया है और आयकर रिटर्न दाखिल किया है। इस सर्टिफिकेट पर लिखा है "हम प्लेटिनम कैटेगरी के टैक्सपेयर की सराहना करते हैं, जो इस महान राष्ट्र के निर्माण के लिए अपना योगदान देते हैं।"
Jee Tan Ni C Karda Par Ah Lao..
— DILJIT DOSANJH (@diljitdosanjh) January 3, 2021
Aj Haalat Eh Ban Gaye aa Ke Apne Aap Nu BHARAT DA NAGRIK HON DA V SABOOT DENA PEY RIHA ..
Eni Hate Eni Nafarat Na Failao Buggey..
Havaa Ch Teer ni Chalaide.. Edar Odar Vajj Jande Hunde aa pic.twitter.com/zeD6BOxbF8
दिलजीत ने सर्टिफिकेट शेयर कर कैप्शन में लिखा, "मैं यह सर्टिफिकेट शेयर नहीं करना चाह रहा था, लेकिन हालात ऐसे बन गए हैं कि मुझे अपनी भारतीय नागरिकता साबित करने के लिए सबूत देना पड़ रहा है। उन्होंने आगे कहा कि मैं लोगों से अपील करता हूं की नफरत न फैलाएं। ट्विटर पर अपने आप को देशभक्त साबित करने से आप देशभक्त नहीं बन जाते हैं। उसके लिए काम करना पड़ता है।" बीते दिनों कई लोगों ने सोशल मीडिया पर दिलजीत की नागरिकता को लेकर सवाल उठाए थे।
Baba KIRPA Karey Aj Koi Hall Nikal Avey pic.twitter.com/pjhnUpgx8R
— DILJIT DOSANJH (@diljitdosanjh) January 4, 2021
किसानों का समर्थन करने सिंघु बॉर्डर पहुंचे थे दिलजीत
बता दें कि कुछ दिनों पहले दिलजीत नए कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन कर रहे किसानों का समर्थन करने सिंघु बॉर्डर पहुंचे थे। दिलजीत आए दिन किसानों के मुद्दों पर सोशल मीडिया पर पोस्ट करते रहते हैं। वे दिसंबर में किसानों के मुद्दों पर कंगना रनोट से विवादों के चलते भी चर्चा में थे।
पॉजिटिव- इस समय ग्रह स्थिति आपके लिए बेहतरीन परिस्थितियां बना रही है। व्यक्तिगत और पारिवारिक गतिविधियों के प्रति ज्यादा ध्यान केंद्रित रहेगा। बच्चों की शिक्षा और करियर से संबंधित महत्वपूर्ण कार्य भी आ...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.