TMKOC के तारक मेहता यानी शैलेष लोढ़ा ने शो को छोड़ दिया है। शैलेष इस शो से करीब 14 साल तक जुड़े रहे। शैलेष के जैसे ऐसे बहुत सारे सेलेब्स है जिन्होंने काफी समय शो में बिताने के बाद उसे छोड़ दिया है। तो चलिए डालते है नजर ऐसे ही सेलेब्स पर-
धीरज धूपर
धीरज धूपर 5 साल से 'कुंडली भाग्य' का हिस्सा थे। इस शो में यह करण लूथरा का किरदार निभा रहे थे। वहीं, धीरज ने हाल ही में शो को अलविदा कह दिया है। धीरज के अचानक शो को छोड़ने से फैंस भी हैरान हैं।
शब्बीर अहलूवालिया
शब्बीर अहलूवालिया 'कुमकुम भाग्य' शो का हिस्सा थे। इसकी शुरुआत 2014 में हुई थी और तभी से यह शो में अहम किरदार निभा रहे थे। दर्शक इनके किरदार को काफी पसंद करते थे, लेकिन 8 साल बाद इन्होंने अचानक ही शो को छोड़ दिया।
गश्मीर महाजनी
शो 'इमली' ने 2020 में शुरू होते ही टीआरपी की लिस्ट में अपनी जगह बना ली थी। वहीं, गश्मीर महाजनी ने 2 साल तक 'इमली' का हिस्सा बने रहने के बाद शो को छोड़ दिया।
दिशा वकानी
'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' को दर्शक बहुत पसंद करते हैं। इस शो की दया बेन यानी दिशा वकानी ने जब शो को अलविदा कहा तो दर्शक हैरान रह गए थे। दिशा इस शो का 9 साल तक हिस्सा रही थीं।
दीपिका कक्कड़
ससुराल सिमर का' एक ऐसा शो था, जिसने दर्शकों का कई सालों तक मनोरंजन किया। इस शो में सिमर का किरदार निभाने वाली दीपिका कक्कड़ ने शो की टीआरपी गिरते ही शो को छोड़ दिया था। वह 7 साल तक इस शो का हिस्सा रही थीं।
हिना खान
'ये रिश्ता क्या कहलाता है' से अपने करियर की शुरुआत करने वाली हिना खान ने भी 8 साल बाद शो को छोड़ दिया था।
शिवांगी जोशी और मोहसिन खान
'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के कार्तिक यानी मोहसिन खान और नायरा यानी शिवांगी जोशी ने भी शो को 4 साल तक काम करने के बाद अलविदा कह दिया था। दोनों ने एक के बाद एक शो को छोड़ा था।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.