जब ऐश्वर्या ने अक्षय खन्ना संग किया था डांस:जीनत अमान के गाने पर थिरकी एक्ट्रेस, 90 के दशक में थी अफेयर की चर्चा

2 महीने पहले
  • कॉपी लिंक

बॉलीवुड एक्टर अक्षय खन्ना का आज यानी 28 मार्च को 48वां जन्मदिन है। इसी बीच उनका एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें वह बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय के साथ स्टेज पर जीनत अमान के गाने पर डांस करते नजर आ रहे हैं।

'चुरा लिया है’ पर थिरकी ऐश्वर्या
इस पुराने वीडियो में दोनों 'चुरा लिया है तुमने' सॉन्ग पर रोमांटिक डांस करते नजर आ रहे हैं। इस दौरान ऐश्वर्या हाथ में गिटार लिए और वाइट कलर की ड्रेस में एकदम जीनत अमान जैसी लग रही थीं। वीडियो में दोनों की केमेस्ट्री बहुत ही कमाल की दिखी। एक्ट्रेस ने जीनत के मशहूर गाने ‘दम मारो दम’ पर भी डांस किया। वहीं, अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है और फैंस इसे खूब पसंद भी कर रहे हैं।

ऐश्वर्या राय से जुड़ा था नाम

बता दें, अक्षय खन्ना हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार विनोद खन्ना के बेटे हैं। इन्होंने हलचल, बॉर्डर, हमराज और हंगामा जैसे कई हिट फिल्में दी है। अक्षय ने ऐश्वर्या राय के साथ ताल और 'आ अब लौट चलें' जैसी सुपरहिट फिल्मों में साथ काम किया है। इस दौरान अफवाहें थी की दोनों एक दूसरे को पसंद करने लग थे। एक इंटरव्यू के दौरान अक्षय ने खुद बताया था की जब भी ऐश्वर्या से मिलते थे, तो वह उनसे नजर नहीं हटा पाते थे। इतना ही नहीं उन्होंने ये बात भी स्वीकार किया था कि जब भी ऐश्वर्या उनके सामने आती थीं, तो वो उन्हें पागलों की तरह घूरने लगते थे।