आलिया भट्ट ने लंदन में सेलिब्रेट किया बर्थडे:रणबीर कपूर, सोनी राजदान के साथ शेयर की फोटो, सोशल मीडिया पर लिखा- 30 इयर्स ऑफ सनशाइन

3 महीने पहले
  • कॉपी लिंक

आलिया भट्ट ने अपने बर्थडे सेलिब्रेशन की फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की है। 15 मार्च को आलिया 30 साल की हो गईं। आलिया ने लंदन में रणबीर कपूर, अपनी बहन शाहीन भट्ट और मां सोनी राजदान के साथ अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया।

केक कट करने से पहले बर्थडे विश मांगती आलिया।
केक कट करने से पहले बर्थडे विश मांगती आलिया।

शूटिंग पर राहा को साथ ले जाती हैं आलिया

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक न्यू मॉम आलिया अपनी बेटी राहा को भी लंदन ले गई थी। इससे पहले कश्मीर में चल रही ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ की शूटिंग के दौरान भी आलिया राहा, अपनी मां सोनी राजदान और शाहीन भट्ट को साथ लेकर गई थीं।

पति रणबीर कपूर के साथ पोज देतीं आलिया।
पति रणबीर कपूर के साथ पोज देतीं आलिया।
आलिया भट्ट ने अपनी बहन शाहीन भट्ट की पिक्चर भी शेयर की।
आलिया भट्ट ने अपनी बहन शाहीन भट्ट की पिक्चर भी शेयर की।
आलिया भट्ट ने 30 इयर्स ऑफ सनशाइन लिखकर अपने बर्थडे केक की पिक्चर शेयर की।
आलिया भट्ट ने 30 इयर्स ऑफ सनशाइन लिखकर अपने बर्थडे केक की पिक्चर शेयर की।
आलिया की दोस्त तान्या साहा गुप्ता भी बर्थडे सेलिब्रेशन का हिस्सा थीं।
आलिया की दोस्त तान्या साहा गुप्ता भी बर्थडे सेलिब्रेशन का हिस्सा थीं।

आलिया भट्ट की अपकमिंग फिल्में

आखिरी बार आलिया भट्ट रणबीर कपूर के साथ अयान मुखर्जी की फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ में दिखी थीं। जल्द ही आलिया रणवीर सिंह की फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में दिखेंगी। ये फिल्म 28 जुलाई को बिग स्क्रीन पर रिलीज होगी। इसके बाद आलिया हॉलीवुड फिल्म ‘हार्ट ऑफ स्टोन’ में भी नजर आएंगी।

खबरें और भी हैं...