बॉलीवुड सिंगर अरिजीत सिंह हमेशा अपने जमीन से जुड़े स्वभाव को लेकर चर्चा में रहते हैं। अब इसी बीच सिंगर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें वह अपने होम टाउन पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में स्कूटर से घर का सामान लेने निकले हैं।
सिंपल कपड़ो में नजर आए सिंगर
वीडियो में सिंगर बड़े ही साधारण कपड़ों में दिखाई दे रहे हैं। हाथ में झोला, पैरो में चप्पल पहने हुए अरिजीत घूमते हुए नजर आ रहे हैं। इस दौरान वहां पर मौजूद लोगों से अरिजीत को बात करते हुए देखा जा सकता है।
सादगी के कायल हुए फैंस
अपने फेवरेट सिंगर के विनम्र स्वभाव को देखकर उनके फैंस बहुत खुश हुए। वीडियो पर एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, 'डाउन टू अर्थ'। दूसरे यूजर ने लिखा, 'बहुत अच्छा अरिजीत भाई'। तो वहीं तीसरे ने लिखा, 'ये असली हीरो है'।
एक कॉन्सर्ट के दौरान फैन ने की थी बदसलूकी
कुछ दिन पहले सिंगर के साथ एक हादसा हुआ था। दरअसल, अरिजीत महाराष्ट्र के औरंगाबाद में अपनी लाइव परफॉर्मेंस दे रहे थे। तभी कॉन्सर्ट के दौरान महिला ने उनका हाथ खींच लिया था, जिससे वह घायल हो गए। हालांकि अरिजीत ने इस मामले को बड़ी ही शांति से सुलझाया था।
अरिजीत सिंह का जन्म मुर्शिदाबाद के जियागंज में एक पंजाबी सिख परिवार में हुआ है। सिंगर के पिता कक्कड़ सिंह हैं और उनकी मां अदिति सिंह एक बंगाली हिंदू हैं। अरिजीत इंडस्ट्री का एक जाना- माना नाम हैं। 2013 में फिल्म आशिकी 2 में 'तुम ही हो' और 'चाहूं मैं या ना' जैसे गानों के रिलीज होने के बाद उन्हें बड़ी पहचान मिली है।
Copyright © 2023-24 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.