बॉलीवुड स्टार्स को पार्टी करते हुए तो हर किसी ने देखा है, लेकिन बहुत ही कम लोग जानते हैं कि उनके बच्चे भी खूब पार्टी किया करते हैं। छोटे उस्तादों की ये पार्टी न सिर्फ देर रात तक चलती हैं बल्कि इसकी रंगीनियत स्टार पार्टी से कतई कमतर नहीं होती। जब से NCB ने शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को अरेस्ट किया है। तब ये स्टार किड्स पार्टियां बंद हो गयी है। क्योंकि सभी स्टार किड्स में अरेस्ट होने या नाम खराब होने का डर सता रहा है कि अगर हम उस रात आर्यन की जगह होते तो क्या होता?
पॉपुलर स्टार किड्स
स्टार किड्स जितने पॉपुलर सोशल मीडिया पर हैं उतनी ही इन पर मीडिया की भी नजर होती है। यह स्टार किड्स देर रात तक किसी एक के घर पर या फिर क्लब में पार्टी करते हैं। इस ग्रुप का आर्यन खान, सुहाना खान, नव्या नवेली, आरव, जाह्नवी कपूर, अनन्या पांडेय, खुशी कपूर, जहान कपूर, निर्वान खान, असलम खान, अरहान खान, राइसा पांडेय, जैसे बहुतेरे नाम शामिल हैं। जिनकी पॉपुलैरिटी न तो किसी स्टार से कम है, और न ही इनकी पार्टियों के किस्से किसी से कम हैं।
स्टार किड्स पार्टी ठिकाना
अब आप सोच रहे होंगे कि यह पार्टियां आख़िर किसके घर होती हैं? हम आपको ये भी बता देते हैं कि इन स्टार किड्स की पार्टियां अक्सर इनके घरों पर या फिर किसी क्लब में होती है। जैसे कि अनन्या पांडे के घर पर या संजय कपूर, जाह्नवी कपूर, अरबाज़ खान, सोहेल खान के घर पर ये पार्टी ऑर्गेनाइज की जाती थी। कभी-कभी ये ये पार्टियां मन्नत पर भी होती हुई देखा गया है। इसके अलावा अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली भी इन्हीं स्टार किड्स के ग्रुप का एक हिस्सा हैं। अब आप समझ ही गए होंगे कि कभी इस तरह की पार्टीज़ श्वेता बच्चन के घर पर भी रखी जाती हैं।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.