शाहरुख खान की अपकमिंग फिल्म 'पठान' रिलीज होने से पहले ही पूरे देश में सुर्खियां बटोर चुकी है। फिल्म के गानों को आलोचना के साथ-साथ लोगों का भरपूर प्यार भी मिल रहा है। 10 जनवरी को फिल्म का ट्रेलर भी रिलीज हो गया है। इस बीच शाहरुख खान की मैनेजर पूजा ददलानी ने अपने ट्विटर हैंडल से शेयर किया है। इस वीडियो में एक आंटी बड़े ही बिंदास अंदाज में शाहरुख के गाने पर 'झूमे जो पठान' पर डांस कर रही हैं। जिसे सोशल मीडिया पर यूजर्स खूब पसंद कर रहे हैं। वीडियो में यह महिला शाहरुख खान के हुक स्टेप को कॉपी करती हुई दिखाई दे रही हैं। उनके चेहरे की मुस्कुराहट, मस्ती और बिंदास अंदाज लोगों को बेहद पसंद आ रहा है। ट्विटर पर पूजा ददलानी इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'सबसे प्यारी चीज जो मैंने आज देखी है'। बुजुर्ग महिला के डांस स्टेप्स देख फैंस काफी इंप्रेस हुए हैं। इस वीडियो पर एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, 'क्या एनर्जी है, वहीं दूसरे ने लिखा है जबरदस्त पठान फैन। आपको बता दें कि बुजुर्ग महिला का नाम साज खान हैं जो इंस्टाग्राम पर अपने दिलचस्प और एंटरटेनिंग रील्स के लिए काफी मशहूर हैं।
100 करोड़ में बिके हैं पठान के राइट्स
शाहरुख खान पठान के साथ करीब चार साल बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे हैं। शाहरुख इससे पहले 2018 में आई फिल्म 'जीरो' में नजर आए थे। बतौर लीड वो पठान से धमाकेदार कमबैक करने जा रहे हैं। फिल्म का बजट करीब 250 करोड़ है। फिल्म के मीडिया राइट्स तकरीबन 100 करोड़ में बेचे गए हैं।
25 जनवरी, 2023 को रिलीज होगी फिल्म
पठान में शाहरुख खान के अलावा दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम भी हैं। फिल्म को सिद्धार्थ आनंद ने डायरेक्ट किया है,यशराज फिल्म्स के बैनर के तले ये स्पाई थ्रिलर फिल्म है। यशराज फिल्म्स इससे पहले एक था टाइगर, टाइगर जिंदा है और वॉर जैसी स्पाई थ्रिलर मूवी बना चुके हैं। अब इस लिस्ट में पठान का नाम भी जुड़ने वाला है। पठान 25 जनवरी, 2023 को थिएटर्स में रिलीज होगी।
Copyright © 2023-24 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.