देवर आदित्य रॉय कपूर के साथ दिखीं विद्या बालन:साथ में पैपराजी को दिए पोज, फैंस को पसंद आई देवर- भाभी की क्यूट बॉन्डिग

2 महीने पहले
  • कॉपी लिंक

बॉलीवुड एक्ट्रेस विद्या बालन का मजाकिया अंदाज फैंस को काफी पसंद आता है। इसी बीच हाल ही में एक्ट्रेस को उनके देवर आदित्य रॉय कपूर के साथ स्पॉट किया गया, जिसका एक वीडियो सामने आया है। जहां दोनों एक दूसरे को देखकर मुस्कुराते हुए गले लगाते हुए दिख रहे हैं। इस दौरान दोनों ने साथ में पैपराजी को पोज भी दिए।

वीडियो सामने आते ही फैंस इस वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं। और साथ ही दोनों की क्यूट बॉन्डिग देख काफी इम्प्रेस हुए। बता दें, विद्या बालन ने फिल्म प्रॉड्यूसर सिद्धार्थ रॉय कपूर से साल 2012 में शादी की थी। बॉलीवुड एक्टर आदित्य रॉय कपूर उनके भाई हैं।

आदित्य- विद्या का वर्कफ्रंट

वर्कफ्रंट की बात करें तो विद्या आखिरी बार फिल्म जलसा में नजर आई थीं। वहीं आदित्य रॉय कपूर हाल ही में द नाइट मैनेजर में नजर आए थे, इस सीरीज को दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिला था। देखें वीडियो...