राजकुमार राव के बॉडीगार्ड संदीप ने दैनिक भास्कर से बातचीत में उनकी शादी की खबरों का खंडन किया है। संदीप ने कहा, ‘मैं तो पिछले तीन साल से राजकुमार सर के साथ काम कर रहा हूं। हाल तक हम दीवाली से पहले बधाई दो और हिट के काम में व्यस्त थे। तीन नवंबर से तो हम सबकी छुट्टी हो गई। फिर 17 से हम अनुभव सिन्हा की फिल्म की शूटिंग शुरू करने वाले हैं। उस फिल्म की शूट के बाद भी न तो उनकी पर्सनल और न प्रोफेशनल कोई और प्लानिंग या कमिटमेंट है।
शादी की इन्फॉर्मेशन गलत है-संदीप
संदीप जोर देकर कहते हैं, 'उनकी शादी की इन्फॉर्मेशन गलत है। अगर उनकी शादी हो रही होती तो मैं भी चंडीगढ़ होता। हकीकत यह है कि हमारे सर तो मुंबई में हैं। उनकी शादी हो रही होती तो मैं भी चंडीगढ़ में होता। अगले दो दिन भी शादी की कोई तारीख नहीं है। मैं भी खबरें देख रहा हूं। सर ने भी पूछा कि यह सब पता नहीं क्या चल रहा है।
रिपोर्ट्स में दावा-चंडीगढ़ में रस्में शुरू
हाल ही में आई रिपोर्ट्स की मानें तो एक्टर 10-11-12 नवंबर को शादी करने जा रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राजकुमार राव और पत्रलेखा की शादी चंडीगढ़ में होने जा रही हैं। सूत्रों के मुताबिक, दोनों की शादी काफी प्राइवेट सेरेमनी में होगी। उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री से केवल चुनिंदा मेहमानों को न्यौता दिया है।
राजकुमार और पत्रलेखा के परिवार चंडीगढ़ पहुंच चुके हैं। कोरोना के चलते दोनों ने अपनी गेस्ट लिस्ट को काफी छोटा रखा है और डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए चंडीगढ़ को चुना है।
11 साल से रिलेशन में हैं दोनों
राजकुमार राव और पत्रलेखा पिछले कई सालों से रिलेशनशिप में हैं। एक इंटरव्यू के दौरान पत्रलेखा ने बताया था कि उन्होंने 'लव सेक्स और धोखा' फिल्म में पहली बार राजकुमार राव को देखा था। पहली बार पत्रलेखा को लगा था कि राजकुमार, फिल्म के किरदार की ही तरह अजीब हैं, हालांकि ऐसा नहीं था। वहीं दूसरी तरफ राजकुमार राव ने एक एड में पत्रलेखा को देखकर उनसे शादी करने का मन बना लिया था। पत्रलेखा और राजकुमार साल 2010 से एक-दूसरे के साथ रिलेशन में हैं। दोनों साल 2014 की फिल्म 'सिटी लाइट' में साथ नजर आए हैं।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.