मलाइका अरोड़ा के पीछे पड़ा फैन:फोटो क्लिक कराने के लिए नजदीक जा पहुंचा, एयरपोर्ट पर परेशान दिखीं एक्ट्रेस

16 दिन पहले
  • कॉपी लिंक

बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा को हाल ही में मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया, जिससे जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। जहां एक्ट्रेस फैंस की वजह से काफी परेशान होती हुई नजर आईं। दरअसल, एयरपोर्ट पर मलाइका को देखते ही उनके फैंस उतावले हो गए और उनके पीछे पीछे घूमने लगे। तभी एक आदमी फोटो लेते हुए उनके काफी नजदीक जाने लगे तभी मलाइका असहज होते नजर आईं। इस दौरान एक्ट्रेस उस आदमी को पास आते देख 'आराम से' बोलकर निकल जाती हैं।

वीडियो देख भड़के यूजर्स
वीडियो समाने आते ही सोशल मीडिया पर यूजर्स ने फैंस के इस रवैये पर अपनी नाराजगी जाहिर की है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, 'कहां से आते हैं ये चीप फैंस' तो वहीं दूसरे ने लिखा, 'ये जनता पागल क्यों हो जाती है'। ऐसे ही तमाम यूजर्स ने अपना रिएक्शन दिया है।

लक्मे फैशन वीक में किया था जबरदस्त रैम्प वॉक
मलाइका अरोड़ा ने हाल ही में 'लैक्मे फैशन वीक’ 2023 में रैम्प वॉक किया था, जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया था। वीडियो सामने आते ही एक्ट्रेस अपने लुक को लेकर लाइमलाइट में बनी हुई हैं। मलाइका ने इस फैशन वीक में ऑरेंज कलर का आउटफिट पहना, जिसमें वह अपना परफेक्ट फिगर फ्लॉन्ट करती हुई दिखाई दी थीं। सोशल मीडिया पर उनके इस लुक को फैंस ने काफी पसंद किया था।

खबरें और भी हैं...