साल 2022 बॉलीवुड कपल्स के लिए बेहद खास साबित हुआ था। इस साल कई सेलिब्रिटीज, जैसे आलिया भट्ट-रणबीर कपूर, मौनी रॉय-सूरज नांबियार और फरहान अख्तर-शिबानी दांडेकर शादी के बंधन में बंधे थे। पिछले साल कि तरह इस साल भी कई सेलिब्रिटीज शादी कर सकते हैं।
एक्ट्रेस अथिया शेट्टी और इंडियन क्रिकेटर केएल राहुल की शादी के साथ ही 2023 में सेलेब्स की शादी का सिलसिला शुरू हो चुका है। आइए जानते हैं इन सेलेब्स के बारे में:-
कियारा आडवाणी-सिद्धार्थ मल्होत्रा
बॉलीवुड के सबसे पॉपुलर कपल कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा जल्द ही शादी करने वाले हैं। दोनों अपनी रिलेशनशिप की वजह से अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। हालांकि दोनों ने अभी तक अपनी रिलेशनशिप को ऑफिशियल नहीं किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों 6 फरवरी को शाही पैलेस में सात फेरे लेंगे।
अर्जुन कपूर-मलाइका अरोड़ा
मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर लंबे समय से एक-दूसरे के साथ रिलेशनशिप हैं। मीडिया में दोनों की शादी को लेकर अक्सर खबरें आती रहती हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कहा जा रहा है कि ये 2023 में शादी के बंधन में बंधने वाले हैं।
रकुल प्रीत सिंह-जैकी भगनानी
रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी अपने रिलेशनशिप को लेकर काफी सुर्खियों में रहते हैं। कपल ने पिछले साल सोशल मीडिया के जरिए अपने रिश्ते को पब्लिक किया था। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो दोनों 2023 के आखिरी तक शादी करने वाले हैं।
सोनाक्षी सिन्हा-जहीर इकबाल
सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल अपने रिलेशनशिप की वजह से चर्चा में रहते हैं। दोनों को एक साथ कई जगहों पर स्पॉट किया जाता था। दोनों एक दूसरे को काफी समय से जानते हैं। हालांकि सोनाक्षी या जहीर ने अभी तक अपने रिश्ते को ऑफिशियल नहीं किया है।
आयरा खान-नुपुर शिखरे
आमिर खान और रीना दत्ता की बेटी आयरा खान अपनी इंगेजमेंट के बाद से ही सुर्खियों में हैं। आयरा ने पिछले साल फिटनेस ट्रेनर नुपुर शिखरे के साथ अपने रिलेशनशिप को ऑफिशियल किया था। अब कहा जा रहा है ये दोनों भी इस साल शादी के बंधन में बंध जाएंगे।
करण कुंद्रा-तेजस्वी प्रकाश
करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश की जोड़ी बिग बॉस 15 कि सबसे फेमस जोड़ी में से एक हैं। दोनों एक दूसरे से बिग बॉस में मिले और वहां से उनकी रिलेशनशिप की शुरुआत हुई थी। कुछ समय पहले तेजस्वी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया था, जिसे देखने के बाद से फैंस कयास लगा रहे हैं कि उनकी इंगेजमेंट हो चुकी है और दोनों जल्द ही शादी करने वाले हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो दोनों की शादी 2023 के मिड में होगी।
दिव्या अग्रवाल-अपूर्व पडगांवकर
बिग बॉस OTT सीजन 1 की विनर रहीं दिव्या अग्रवाल और उनके बॉयफ्रेंड अपूर्व पडगांवकर का रिश्ता काफी समय से सुर्खियों में है। दोनों ने पिछले महीने सगाई कर ली है और जल्द ही शादी करने वाले हैं। आपको बता दें एक्टर वरुण सूद से ब्रेकअप के 9 महीने बाद ही दिव्या ने अपने रिलेशनशिप को पब्लिक किया था।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.