'चक दे इंडिया' जैसी सुपरहिट फिल्म के जरिए लाइमलाइट में आई एक्ट्रेस सागरिका घाटगे 8 जनवरी को अपना जन्मदिन मना रही हैं। सागरिका ने पूर्व भारतीय क्रिकेटर जहीर खान से 23 नवंबर, 2017 को कोर्ट मैरिज की थी।
वैसे,इनकी लव स्टोरी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। खुद सागरिका और जहीर खान ने नहीं सोचा था कि वो कभी एक-दूसरे के हमसफर बनेंगे। जहीर मुस्लिम हैं और सागरिका मराठी इसलिए दोनों के लिए इंटरकास्ट मैरिज करना उनका लिए आसान नहीं था।
तो फिर कैसे जहीर खान सागरिका के मन के मीत बने? क्या आप जानते हैं कि सागरिका के पेरेंट्स को मनाने के लिए जहीर खान ने क्या तरकीब अपनाई? चलिए डालते हैं इनकी लव स्टोरी पर एक नजर...
इस खूबी से मिली घाटगे परिवार में एंट्री
कुछ वक्त पहले मीडिया के साथ बातचीत में सागरिका ने खुलासा किया था कि जहीर ने कैसे उनके पेरेंट्स को मनाया। सागरिका के मुताबिक, उनके परिवार का हर सदस्य सिर्फ क्रिकेट ही नहीं बल्कि हर खेल के फैन हैं। इसके अलावा जहीर खान मराठी भी अच्छी बोल लेते हैं।
चूंकि सागरिका की फैमिली मराठी बैकग्राउंड से है और जहीर भी मराठी बोल लेते हैं, तो यह खूबी जहीर खान के फेवर में काम कर गई। क्रिकेट और मराठी बोलने का हुनर घाटगे परिवार को जहीर में एक साथ मिला और बस बिना मौका गंवाए दोनों के रिश्ते को रजामंदी मिल गई।
युवराज और हेजल की शादी से मिला हिंट
सागरिका और जहीर के अफेयर के बारे में किसी को कुछ पता नहीं था, लेकिन क्रिकेटर युवराज सिंह की शादी में सबकुछ खुलकर सामने आ गया। युवराज और हेजल कीच की शादी में सागरिका और जहीर एक-दूसरे के हाथों में हाथ डाले पहुंचे और साथ में मीडिया को पोज भी दिए। इसके बाद तो अक्सर दोनों साथ में नजर आने लगे। कई जगहों पर जहीर खान और सागरिका साथ घूमने गए। इंस्टाग्राम पर भी सागरिका घाटगे अक्सर जहीर के साथ अपनी फोटोज शेयर करती रहती थीं।
जहीर ने ये दिया था पहला गिफ्ट?
सागरिका ने एक इंटरव्यू में बताया था, ‘जहीर ने जो मुझे पहला गिफ्ट दिया था वो एक कॉफी वेंडिग मशीन थी। दरअसल,हम दोनों को ही कॉफी बहुत पसंद है और हम कॉफी को लेकर काफी चूजी भी रहते हैं। जहीर को अपनी कॉफी एक दम परफेक्ट पसंद है जो कि मशीन के बिना पॉसिबल नहीं है। इसलिए जहीर ने मुझे कॉफी मशीन गिफ्ट की थी।’
ईशा शेरवानी के साथ था जहीर का अफेयर
सागरिका घाटगे के साथ एंगेज होने से पहले जहीर खान का अफेयर एक अन्य बॉलीवुड एक्ट्रेस ईशा शेरवानी के साथ था। दोनों के बीच लंबे समय तक रिलेशनशिप रही। एक समय तो खबरें आईं कि जहीर, ईशा से शादी करने वाले हैं। कहा गया था कि ये कपल 2011 वर्ल्ड कप के बाद शादी कर लेगा। हालांकि फिर अचानक किसी वजह से दोनों का ब्रेकअप हो गया और फिर सागरिका जाहिर की जिंदगी में आ गईं।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.