अर्जुन कपूर के साथ इवेंट में पहुंची मलाइका अरोड़ा:ग्लैमरस लुक में नजर आया कपल, पैपराजी को दिए पोज

2 महीने पहले
  • कॉपी लिंक

बीती रात को एक इवेंट में बॉलीवुड के कई सितारों ने शिरकत की थी। इसी बीच बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा अर्जुन कपूर के साथ इवेंट में पहुंची, जिसका एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में कपल ग्लैमरस लुक में नजर आ रहा है। दोनों ने साथ में पैपराजी को पोज भी दिए। लुक कि बात करें तो मलाइका ऑल ब्लैक लुक में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। वहीं अर्जुन वाइन कलर के सूट में काफी हैंडसम दिखे। वीडियो सामने आते ही फैंस ने कपल की जमकर तारीफ की है।

साल 2019 से कर रहे एक दूसरे को डेट

बता दें कि कपल ने साल 2019 में अपने इस रिश्ते को सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए ऑफिशियल किया था। 18 साल की शादी के बाद मलाइका ने साल 2017 में अरबाज खान को तलाक दिया था। इसके बाद से मलाइका अर्जुन कपूर को डेट कर रही हैं। दोनों को अक्सर ही साथ में स्पॉट किया जाता है।