होली के रंग में भंग:दंगल गर्ल फातिमा सना शेख हुईं कोरोना पॉजिटिव, होम आईसोलेशन में कर रहीं वर्कआउट

2 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

देश में कोरोना की दूसरी लहर ने बड़ी तादाद में लोगों को अपनी चपेट में लिया है। इन्हीं में बॉलीवुड के भी कई सेलेब्स शामिल हैं। हालांकि काम पर लौटे सेलेब्स हर दूसरे दिन ऐहतियातन अपना कोरोना टेस्ट करवा रहे हैं, जिसके चलते यह पता चल रहा है कि वे संक्रमण की चपेट में आए हैं। संक्रमित लोगों में नया नाम फातिमा सना शेख का है। फातिमा ने यह खबर सोशल मीडिया पर शेयर की है।

फातिमा ने लिखा- मैं कोरोना पॉजिटिव हो गई हूं और सारे जरूरी प्रिकॉशन और प्रोटोकॉल्स को फॉलो कर रही हूं। फिलहाल मैं होम क्वारैंटाइन हूं।

महाराष्ट्र में लग सकता है लॉकडाउन
रविवार को महाराष्ट्र में कोरोना के रिकॉर्ड 40 हजार से ज्यादा नए केस सामने आए। इससे सरकार की चिंता बढ़ गई है और एक बार फिर से टोटल लॉकडाउन की तैयारी की जा रही है। कोरोना पर बनी टास्क फोर्स ने लॉकडाउन की सिफारिश भी कर दी है। इसके बाद मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने मुख्य सचिव सीताराम कुंटे से कहा कि तुरंत लॉकडाउन की स्ट्रैटजी बनाएं।

मुंबई में मिले करीब 7 हजार मरीज
मुंबई में पिछले 24 घंटों में 6923 नए केस सामने आए। इसके अलावा 12 लोगों की मौत भी हुई। मुंबई में अब तक 3 लाख 98 हजार 674 कोरोना संक्रमित केस सामने आ चुके हैं। अब तक 11 हजार 649 लोगों की कोरोना की वजह से मौत हुई है।

हाल ही में आमिर खान, आर माधवन, विक्रांत मैसी, रोहित सराफ, कार्तिक आर्यन सहित कई बड़े सेलेब्स कोरोना संक्रमित हुए हैं। ये सभी रिकवरी कर रहे हैं।