पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
बॉलीवुड एक्ट्रेस एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने मंगलवार को अपना 35वां जन्मदिन पति रणवीर सिंह और अपने कुछ क्लोज फ्रेंड्स के साथ सेलिब्रेट किया। उनकी बर्थडे पार्टी में रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, करण जौहर, अनन्या पांडे, ईशान खट्टर समेत कई सेलेब्स भी शामिल हुए। दीपिका की इस बर्थडे पार्टी की वीडियो और फोटोज अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। रणवीर ने दीपिका की यह बर्थडे पार्टी मुंबई के एक रेस्टोरेंट में रखी थी।
दीपिका ने रणवीर के साथ केक कट किया। दोनों ने साथ में कई फोटोज भी क्लीक करवाईं। पार्टी के दौरान सभी सेलेब्स ने मास्क भी पहन रखा था। इस पार्टी से पहले दीपिका दिन में पति रणवीर के साथ ब्रेकफास्ट डेट यानी ब्रंच के लिए भी गई थीं। उसके बाद कुछ खरीदारी करने के लिए दोनों बांद्रा के मार्केट भी पहुंचे थे। जिसकी कुछ फोटोज भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं।
बर्थडे पर रणवीर ने पत्नी दीपिका के साथ एक रोमांटिक फोटो भी शेयर की। फोटो शेयर कर रणवीर ने लिखा, बीवी नं 1। इसके अलावा रणवीर ने दीपिका के बचपन की एक फोटो भी शेयर की। इस फोटो को शेयर कर रणवीर ने लिखा, मेरी जान, मेरी लाइफ, मेरी गुड़िया, हैप्पी बर्थडे।
पॉजिटिव- आपकी सकारात्मक और संतुलित सोच द्वारा कुछ समय से चल रही परेशानियों का हल निकलेगा। आप एक नई ऊर्जा के साथ अपने कार्यों के प्रति ध्यान केंद्रित कर पाएंगे। अगर किसी कोर्ट केस संबंधी कार्यवाही चल र...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.