पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
दीपिका पादुकोण ने अपने सभी सोशल मीडिया अकाउंट्स से सभी तरह की पोस्ट डिलीट कर दी हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो उन्होंने 2020 के आखिरी दिन यानी 31 दिसंबर (गुरुवार) को यह कदम उठाया। इसके बाद से कई तरह के कयास लगने शुरू हो गए हैं। हालांकि, बाद में दीपिका ने एक पोस्ट कर अपने फैन्स को नए साल की शुभकामनाएं दी हैं। लेकिन उन्होंने पोस्ट डिलीट करे की वजह उजागर नहीं की है।
नए साल के मैसेज से पहले स्क्रीन शॉट में देख सकते हैं कि सोशल मीडिया पर पर कैसे दीपिका की एक भी पोस्ट दिखाई नहीं दे रही है।
क्या हैक हुए दीपिका का अकाउंट्स?
पिछले दिनों फराह खान और विक्रांत मैसी समेत कई बॉलीवुड सेलिब्रिटीज के सोशल मीडिया अकाउंट्स के हैक होने की खबरें मीडिया में छाई रहीं। इसलिए कई लोग कयास लगा रहे हैं कि क्या दीपिका भी इस साइबर क्राइम का शिकार हुई हैं। या फिर वे नए साल में एंट्री क्लीन स्लेट के साथ लेना चाहती थीं।
रणथंभोर में वेकेशन मना रहीं दीपिका
दीपिका इन दिनों राजस्थान के रणथंभोर में पति रणवीर सिंह के साथ वेकेशन एन्जॉय कर रही हैं। दोनों ने नए साल का जश्न वहीं मनाया। इसके साथ ही उन्होंने वहां मौजूद रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, नीतू कपूर और रिद्धिमा कपूर साहनी समेत अन्य सेलिब्रिटीज से मुलाकात भी की।
'83' में नजर आएंगी दीपिका पादुकोण
वर्क फ्रंट की बात करें तो आखिरी बार मेघना गुलजार की 'छपाक' में दिखीं दीपिका की अगली फिल्म '83' है। कबीर खान के निर्देशन में बनी क्रिकेट बेस्ड इस फिल्म में वे कपिल देव (रणवीर सिंह) की पत्नी की भूमिका में नजर आएंगी। इसके अलावा उन्हें शकुन बत्रा की एक अनटाइटल्ड फिल्म में देखा जाएगा, जिसमें सिद्धांत चतुर्वेदी और अनन्या पांडे की भी अहम भूमिका है। नाग अश्विन की प्रभास स्टारर अपकमिंग फिल्म में दीपिका की अहम भूमिका होगी, जिसमें अमिताभ बच्चन भी नजर आएंगे।
पॉजिटिव- इस समय ग्रह स्थिति आपके लिए बेहतरीन परिस्थितियां बना रही है। व्यक्तिगत और पारिवारिक गतिविधियों के प्रति ज्यादा ध्यान केंद्रित रहेगा। बच्चों की शिक्षा और करियर से संबंधित महत्वपूर्ण कार्य भी आ...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.