फिल्म 'पुष्पा: द राइज' में नजर आ चुकीं साउथ एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना ने अपनी फीस बढ़ा दी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रश्मिका ने फिल्म की सक्सेस का फायदा उठाते हुए 'पुष्पा 2' के लिए मेकर्स से 50 परसेंट तक फीस बढ़ाने की डिमांड कर दी है।
रश्मिका को 'पुष्पा: द राइज' के लिए तकरीबन 2 करोड़ रुपए दिए गए थे जबकि 'पुष्पा पार्ट 2' के लिए उन्होंने 3 करोड़ की फीस मेकर्स से मांगी है। वैसे, रश्मिका अकेले ऐसी एक्टर नहीं हैं जिन्होंने फिल्म की सक्सेस के बाद अपनी फीस बढ़ा दी हो। उनसे पहले भी कई सितारों ने ऐसा किया है। नजर डालते हैं कुछ ऐसे ही सेलेब्स पर...
दीपिका पादुकोण बॉलीवुड की हाईएस्ट पेड एक्ट्रेस में से एक हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 'बाजीराव मस्तानी' की सक्सेस के बाद दीपिका ने संजय लीला भंसाली से फिल्म 'पद्मावत' के लिए 12 करोड़ की फीस की डिमांड की थी। इस फिल्म से पहले वह 8-10 करोड़ रुपए चार्ज करती थीं। भंसाली ने उन्हें 'पद्मावत' में 12 करोड़ की फीस दे दी थी जबकि शाहिद कपूर और रणवीर सिंह को फीस के रूप में 10 करोड़ रुपए दिए गए थे।
कंगना रनोट भी बॉलीवुड की हाईएस्ट पेड एक्ट्रेस हैं। 'क्वीन' की सक्सेस के बाद कंगना ने भी अपनी फीस बढ़ा दी थी। फिल्म 'मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ़ झांसी' के लिए उन्होंने 14 करोड़ तो फिल्म 'थलाइवी' के लिए 24 करोड़ की फीस ली थी।
फिल्म 'प्यार का पंचनामा' की सक्सेस के बाद कार्तिक आर्यन 'सोनू के टीटू की स्वीटी' से बड़े स्टार बन गए थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस फिल्म की सक्सेस के बाद कार्तिक ने अपनी फीस 5 करोड़ से बढ़ाकर 7 करोड़ रुपए कर दी थी। फिल्म 'धमाका' के लिए कार्तिक ने 21 करोड़ रुपए की फीस ली थी।
कन्नड़ एक्टर यश ने फिल्म KGF (2018) से ऐतिहासिक सफलता हासिल की थी। इस फिल्म के लिए उन्हें 15 करोड़ की फीस मिली थी। अब 2022 में रिलीज होने जा रही KGF 2 के लिए उन्हें 30 करोड़ रुपए दिए जाने की खबरें सामने आ रही हैं।
आयुष्मान खुराना ने कई हिट फिल्मों में काम किया है लेकिन फिल्म 'ड्रीम गर्ल' की सक्सेस के बाद उन्होंने अपनी फीस काफी बढ़ा दी थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस फिल्म की सफलता के बाद आयुष्मान 2 करोड़ से सीधे 10 करोड़ की फीस चार्ज करने लग गए। यानी कि उन्होंने अपनी फीस सीधे 8 करोड़ रुपए बढ़ा दी थी।
रणवीर सिंह फिल्म 'सिम्बा' से पहले 10 करोड़ रुपए की फीस लेते थे लेकिन इस फिल्म की सफलता के बाद उन्होंने अपनी फीस में 3 करोड़ का इजाफा किया और वह 13 करोड़ रूपए चार्ज करने लग गए। फिल्म '83' के लिए रणवीर के 20 करोड़ रुपए बतौर फीस लिए जाने के चर्चे हैं।
फिल्म 'संजू' की सक्सेस से पहले रणबीर कपूर 3 करोड़ रुपए की फीस चार्ज करते थे लेकिन इसके बाद उन्होंने अपनी फीस डबल कर दी और इसे बढ़ाकर 6 करोड़ रुपए कर दिया। अब वह एक फिल्म के लिए तकरीबन 20 करोड़ रूपए चार्ज कर रहे हैं।
फिल्म कबीर सिंह शाहिद कपूर के लिए टर्निंग पॉइंट साबित हुई। इस फिल्म के लिए उन्होंने 35 करोड़ रूपए की फीस ली थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अपकमिंग फिल्म 'जर्सी' के लिए भी उनके द्वारा 40 करोड़ की फीस लिए जाने के चर्चे हैं।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.