आज (21 नवंबर) को बॉलीवुड के कई सितारों को मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया, जिसका एक वीडियो सामने आया है। बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस डिंपल कपाड़िया आज मुंबई एयरपोर्ट पर नजर आईं। 65 साल की उम्र में भी डिंपल बेहद खूबसूरत लग रही हैं। अनुष्का शर्मा और विराट कोहली को भी मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया। दोनों उत्तराखंड में छुट्टियां मनाकर वापस लौटे हैं। वहीं, सलमान खान के बहनोई आयुष शर्मा भी पूरी फैमिली के साथ स्पॉट हुए। बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी भी स्टाइलिश लुक में दिखाई दीं। कॉमेडियन भारती सिंह को भी बेटे गोला के साथ स्पॉट किया गया। इस दौरान हमेशा की तरह भारती पैपराजी के साथ मस्ती करती हुई दिखाई दे रही हैं। इनके अलावा अर्जुन कपूर, कार्तिक आर्यन,मनीष पॉल, रकुल प्रीत सिंह को भी एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। देखें वीडियो..
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.