रश्मिका ने एक बार फिर किया ‘सामी-सामी’ पर डांस:काली बिंदी और हाई पोनीटेल के साथ क्यूट एथनिक लुक की फैंस कर रहे तारीफ

2 महीने पहले
  • कॉपी लिंक

हाल ही में नेशनल क्रश रश्मिका मंदाना जयपुर के एक इवेंट में ‘सामी-सामी’ पर डांस करती नजर आईं। इस इवेंट की फोटोज सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर फैंस रश्मिका की स्माइल की तारीफ कर रहे हैं।

उन्हें इस लुक में मुंबई एयरपोर्ट पर भी स्पॉट किया गया।
उन्हें इस लुक में मुंबई एयरपोर्ट पर भी स्पॉट किया गया।

इवेंट के लिए रश्मिका ने रेड कलर का हैवी वर्क वाला शरारा पहना था। इसके साथ ही मैचिंग कलर का दुप्पटा भी पेयर किया। मिनिमल मेकअप, काली बिंदी और हाई पोनीटेल के साथ देसी लुक में रश्मिका खूबसूरत लग रही थी। एक्सेसरीज के लिए उन्होंने गोल्ड और कुंदन एयररिंग्स, रिंग और चूड़ियां पहनी हैं। रश्मिका एक ज्वेलरी ब्रैंड के लॉन्च के लिए जयपुर पहुंची थी।

रश्मिका मंदाना की अपकमिंग फिल्में

हाल ही में रश्मिका सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ फिल्म ‘मिशन मजनू’ में नजर आई थीं। जल्द ही रश्मिका अल्लू अर्जुन के साथ ‘पुष्पा: द रूल’ में दिखेंगी।

इसके अलावा रश्मिका रणबीर कपूर के साथ ‘एनिमल’ में भी दिखेंगी।

खबरें और भी हैं...