बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय हमेशा अपनी खूबसूरती को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं। इसी बीच ऐश्वर्या का एक पुराना वीडियो सामने आया है। ये वीडियो उनके 1994-95 मिस वर्ल्ड टूर के दौरान का है। उन्होंने ये खिताब 19 नवंबर, 1994 में जीता था। इस वीडियो में एक्ट्रेस मरून कलर की सिंपल साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। 29 साल पुराने इस वीडियो में ऐश्वर्या इंडियन और वेस्टर्न दोनों ही लुक्स में कमाल की लगीं। उनके चलने का तरीका हो या बातचीत का, हर चीज में उनकी सादगी नजर आ रही हैं। बता दें ,जब ऐश्वर्या ने मिस वर्ल्ड का ताज पहना था उस वक्त उनकी उम्र महज 21 साल थी। ऐश्वर्या ने 86 देशों की सुंदरियों को पछाड़ते हुए ये ताज अपने नाम किया था। उसके बाद भी भारत में कई लोगों ने ये खिताब जीता, लेकिन आज भी ऐश्वर्या की सुंदरता की चर्चा दुनिया भर में होती है। इस दौरान वहां मौजूद लोग उनकी खूबसूरती ही नहीं बल्कि उनके टैलेंट के भी कायल हो गए थे। मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता जीतने के बाद उन्हें बॉलीवुड में फिल्मों के ऑफर मिलने लगे और फिर ऐश्वर्या ने एक्टिंग को अपना प्रोफेशन बना लिया।
फैंस ने दिए रिएक्शन
इस थ्रोबैक वीडियो के सामने आते ही सोशल मीडिया पर फैंस ऐश्वर्या की खूब तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, सच में भगवान ने बड़ी फुरसत से बनाया है'। तो वहीं दूसरे ने लिखा, 'मैंने इतना खूबसूरत आज तक कोई नहीं देखा'।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.