इन बॉलीवुड अभिनेत्रियां ने की देर से शादी:कटरीना कैफ से लेकर प्रीति जिंटा तक, किसी ने 37 तो किसी ने 40-42 साल की उम्र में बसाया घर

2 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

कटरीना कैफ विक्की कौशल से 9 दिसंबर को शादी कर रही हैं। 38 साल की उम्र में कटरीना ने शादी करने का फैसला किया है। उनसे पहले भी कई बॉलीवुड अभिनेत्रियां हैं जिन्होंने लेट मैरिज का ट्रेंड फॉलो किया और 35 साल की उम्र के बाद दुल्हनिया बनीं। नजर डालते हैं कुछ ऐसी ही अभिनेत्रियों पर...

उर्मिला मातोंडकर​​​​​​​

उर्मिला ने 42 साल की उम्र में 3 मार्च, 2016 को कश्मीरी बिजनेसमैन और मॉडल मोहसिन अख्तर मीर से शादी की थी। दोनों ने गुपचुप तरीके से कश्मीर में ही सात फेरे लिए थे। अब इनकी शादी को पांच साल हो चुके हैं।

प्रीति जिंटा​​​​​​​​​​​​​​

प्रीति जिंटा ने 41 साल की उम्र में अमेरिकन सिटीजन जेन गुडइनफ से 29 फरवरी, 2016 को लॉस एंजिलस में हुई एक प्राइवेट सेरेमनी में शादी की थी। यह शादी राजपूती अंदाज में हुई थी। शादी गुपचुप तरीके से हुई थी और इनकी वेडिंग फोटोज भी करीब 6 महीने बाद मीडिया में आई थीं। दोनों अमेरिका में रहते हैं। जीन पेशे से लॉस एंजेलिस में फाइनेंशियल एनालिस्ट हैं। हाल ही में दोनों के घर सरोगेसी से जुड़वां बच्चों का जन्म हुआ है।

फराह खान

फराह ने 40 साल की एज में 9 दिसंबर, 2004 को फिल्म एडिटर शिरीष कुंदर से लव मैरिज की थी। दिलचस्प बात ये है कि शिरीष उम्र में फराह से 9 साल छोटे हैं। फराह के तीन बच्चे आन्या, दीवा और जार है।

नेहा धूपिया

नेहा ने 10 मई, 2018 को ब्वॉयफ्रेंड अंगद बेदी से शादी कर ली थी। दोनों की सीक्रेट शादी ने सबको चौंका दिया था। उस वक्त नेहा 37 साल की थीं। शादी के छह महीने बाद ही नेहा ने बेटी मेहर को जन्म दिया था। इसी साल वह एक बेटे की भी मां बन गई हैं।

बिपाशा बसु​​​​​​​​​​​​​​

बिपाशा ने 37 साल की उम्र में करण सिंह ग्रोवर से शादी की थी। दोनों ने 30 अप्रैल, 2016 को सात फेरे लिए थे। दोनों की करीबी फिल्म 'अलोन' के सेट पर सेट पर बढ़ी थी।

रानी मुखर्जी

रानी का बॉलीवुड में सफल करियर रहा लेकिन आदित्य चोपड़ा के साथ उनकी लव स्टोरी भी खूब चर्चा में रही। आदित्य लाइमलाइट से दूर रहना पसंद करते हैं। दोनों ने 21 अप्रैल 2014 को शादी की थी। अब दोनों एक बेटी आदिरा के पेरेंट्स हैं।

लीजा रे

लीजा ने 20 अक्टूबर, 2012 को ब्वॉयफ्रेंड जेसन डेनी के साथ सात फेरे लिए थे। लीजा रे की शादी नापा वैली में हुई थी। लीजा और जैसन की मंगनी भी यहीं हुई थी। लीजा ने अपनी शादी के दौरान अपने दोस्त वेन्डेल रॉड्रिक्स द्वारा डिजाइन किया गया क्रिस्टल रंग का गाउन पहना था।