• Hindi News
  • Entertainment
  • Bollywood
  • वरुण धवन के साथ इवेंट में पहुंची आलिया भट्ट, Gorgeous In Blue Floral Dress, Fans Liked The Cute Bonding Of Both

वरुण धवन के साथ इवेंट में पहुंची आलिया भट्ट:ब्लू फ्लोरल ड्रेस में लगीं गॉर्जियस, फैंस को पसंद आई दोनों की क्यूट बॉन्डिंग

2 महीने पहले
  • कॉपी लिंक

बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट बेटी राहा के जन्म के बाद अपनी प्रोफेशनल लाइफ पर फोकस कर रही हैं। इसी बीच आज उन्हें और वरुण धवन को मुंबई के एक इवेंट में स्पॉट किया गया, इस दौरान का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में आलिया- वरुण के साथ नजर आ रही हैं। लुक की बात करें तो आलिया ब्लू फ्लोरल ड्रेस में गॉर्जियस लग रही हैं। वहीं, वरुण भी रेड टी-शर्ट और ब्राउन जैकेट में काफी हैंडसम लग रहे हैं। इवेंट के दौरान दोनों ने साथ में पैपराजी को जमकर पोज दिए। सोशल मीडिया पर फैंस को इनकी जोड़ी खूब पसंद आई। आलिया के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह जल्दी ही रणवीर सिंह के साथ फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में नजर आएंगी। इसके अलावा आलिया की हॉलीवुड मूवी भी साल 2023 में आएगी। वहीं वरुण धवन की फिल्म भेड़िया हाल ही में रिलीज हुई थी। इसके अलावा वह जान्हवी कपूर के साथ बवाल में दिखाई देंगे। देखें वीडियो ...

खबरें और भी हैं...