एक्टर शाहरुख खान आज अपना 56वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। इस खास मौके पर उनके फैंस, फ्रेंड्स, फैमिली मेंबर्स भी सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर शाहरुख को बर्थडे की शुभकामनाएं दे रहे हैं। #HappyBirthdaySRK भी ट्रेंड हो रहा है। आयुष्मान खुराना, मृणाल ठाकुर, राहुल देव, मलाइका अरोड़ा और डब्बू रतनानी समेत कई बॉलीवुड सेलेब्स ने पोस्ट शेयर कर शाहरुख को बर्थडे विश किया है।
आयुष्मान खुराना ने शाहरुख खान के साथ की एक फोटो शेयर कर लिखा, "हैप्पी बर्थडे शाह सर। आप और आपका परिवार सलामत रहे। निकली है दिल से ये दुआ।" मृणाल ठाकुर ने भी शाहरुख के साथ की एक फोटो शेयर कर लिखा, "हैप्पी बर्थडे शाहरुख।"
शाहरुख खान हर साल अपना जन्मदिन धूमधाम से मनाते हैं, लेकिन इस साल उनके बेटे आर्यन खान का नाम ड्रग केस से जुड़ने के कारण ऐसा नहीं हो सका है। लेकिन बेटे को जमानत मिलने के बाद अब शाहरुख के जन्मदिन पर उनके घर मन्नत को लाइट्स से सजा दिया गया है। बॉलीवुड पैप विरल भयानी ने जगमगाते हुए मन्नत का एक वीडियो शेयर किया है। मन्नत की हर मंजिल को खूबसूरत लाइट्स से सजाया गया है। ये लाइट्स, शाहरुख खान के जन्मदिन से ठीक एक दिन पहले लगाई गई थीं। इसके साथ उन्होंने लिखा, शाहरुख खान का घर मन्नत, उनके बर्थडे और दीवाली सेलिब्रेशन से पहले रोशन हुआ है।
बता दें कि शाहरुख के बेटे आर्यन खान को 28 अक्टूबर को जमानत मिली थी, जिसके बाद वो 29 अक्टूबर को आर्थर रोड जेल से मन्नत आए थे। विवादों से घिरे होने के कारण शाहरुख इस साल काफी साधारण तरीके से जन्मदिन मनाएंगे। वहीं खबरें ये भी है कि बेटे आर्यन के जन्मदिन 13 नवंबर के बाद शाहरुख अपनी रुकी हुई फिल्मों की भी शूटिंग शुरू करेंगे।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.