हैरी पॉटर एक्टर डेनियल रेडक्लिफ जल्द ही पिता बनने वाले हैं। एक्टर की गर्लफ्रेंड एरिन डार्के प्रेग्नेंट हैं और जल्द ही कपल अपने पहले बच्चे की उम्मीद कर रहा है। हाल ही में एरिन और डेनियल की तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई हैं, जिसमें एरिन का बेबी बंप साफ दिखाई दे रहा है। ये तस्वीरें न्यूयॉर्क शहर की बताई जा रही हैं, जहां कपल वॉक कर रहा है।
सामने आई फोटोज में एरिन ने ब्लैक टॉप और ब्लैक एंड व्हाइट कोट कैरी किया है। जबकि डेनियल ने ब्लैक जैकेट और पैंट के साथ वूलन कैप पहना है।
फैंस ने कपल को दी पेरेंट्स बनने की बधाइयां
सोशल मीडिया पर बधाइयों का सिलसिला शुरू हो गया। फैंस अपने फेवरेट स्टार की फोटोज पर जमकर रिएक्ट कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट सेक्शन में लिखा- वॉव, मैं दोनों के लिए बेहद एक्साइटेड और खुश हूं। दूसरे यूजर ने लिखा- ये दोनों बेहद अमेजिंग पेरेंट्स बनेंगे। तीसरे यूजर ने लिखा- हैरी पॉटर का बेटा या बेटी जल्द ही आने वाला है, आप दोनों को बधाइयां। चौथे यूजर ने लिखा- इनके बच्चे बहुत ही खूबसूरत होंगे।’
डेनियल ने अक्टूबर में दिया था पेरेंट बनने का हिंट
न्यूजवीक को दिए इंटरव्यू में डेनियल ने कहा था- मैं अपने बच्चों के लिए फेम नहीं चाहता। लेकिन मैं चाहूंगा कि जब भी मेरे बच्चे हों तो वो मेरे साथ फिल्म सेट पर आएं। मुझे उन्हें अपने साथ देखकर अच्छा लगेगा।
एरिन से 5 साल छोटे हैं रेडक्लिफ
डेनियल रेडक्लिफ की उम्र 33 साल है, वहीं डार्के 38 साल की हैं। कपल के बीच रिलेशनशिप की खबरें साल 2013 में आई थीं। जब दोनों फिल्म ‘किल योर डार्लिंग्स’ में काम कर रहे थे। बता दें कि डेनियल से पहले 2020 में हैरी पॉटर एक्टर रूपर्ट ग्रिंट भी पिता बन चुके हैं।
Copyright © 2023-24 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.