बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर 6 मार्च को अपना 26वां जन्मदिन मना रही हैं। इस मौके पर सेलेब्स समेत कई फैंस उन्हें सोशल मीडिया पर बर्थडे विश कर रहे हैं। स्पेशल बात ये रही कि जान्हवी के रूमर्ड बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया ने फोटो शेयर करते हुए खास अंदाज में उन्हें जन्मदिन की बधाइयां दी हैं।
जान्हवी को बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया ने विश किया बर्थडे
शिखर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर फोटो शेयर की है, जिसमें वो जान्हवी को कमर से पकड़े हुए नजर आ रहे हैं, कपल ने बैक पोज दिया है। पोस्ट के साथ उन्होंने लिखा- ‘हैप्पी बर्थडे।’ सोशल मीडिया पर जान्हवी और शिखर की ये तस्वीर बेहद पसंद की जा रही हैं।
फैंस को याद आई जान्हवी की मालदीव ट्रिप
कपल की ये रोमांटिक फोटो देखकर फैंस को जान्हवी की मालदीव ट्रिप याद गई है। लोगों को दोनों तस्वीरों का बैकग्राउंड एक जैसा लग रहा है। बता दें कि जान्हवी पिछले साल दिसंबर में मालदीव ट्रिप पर गईं थीं। खबरें थीं कि शिखर भी उनके साथ इस ट्रिप पर गए थे।
बॉयफ्रेंड शिखर के साथ फैमिली ट्रिप पर निकलीं हैं जान्हवी
बता दें कि बीते दिनों जान्हवी को उनके बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया, पापा बोनी कपूर और बहन खुशी कपूर के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया था। चर्चित वीडियो में जान्हवी ने बहन खुशी के साथ एयरपोर्ट पर एंट्री करती हुई नजर आईं, तो वहीं शिखर बोनी कपूर के साथ दिखाई दिए थे।
साउथ सिनेमा में हुई जान्हवी की एंट्री
बर्थडे के मौके पर साउथ फिल्म NTR 30 से जान्हवी का फर्स्ट लुक सामने आया है, जिसमें जान्हवी बेहद खूबसूरत लग रही हैं। इस फिल्म के साथ वो साउथ फिल्मों में एंट्री करने करते जा रही हैं। फर्स्ट लुक शेयर करते हुए जान्हवी ने लिखा- ‘फाइनली ये होने जा रहा है। मेरे पसंदीदा जूनियर NTR के साथ शूट शुरू करने के लिए मैं इंतजार नहीं कर सकती।’
पिछले काफी समय से खबरें आ रही थी कि एक्ट्रेस जान्हवी कपूर साउथ स्टार जूनियर एनटीआर के साथ अपनी साउथ की फिल्म की शुरुआत करेंगी। आखिरकार ये कंफर्म हो गया है कि वो NTR30 का हिस्सा रहेंगी।
इन सेलेब्स ने किया जान्हवी कपूर को बर्थडे विश
Copyright © 2023-24 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.