बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल की एक्टिंग के अलावा फैंस उनके चुलबुले नेचर को भी खूब पसंद करते हैं। उनके वीडियोज को देख अक्सर फैंस के चेहरे पर मुस्कान आ ही जाती है। अब एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें काजोल एक बार फिर अपने मजेदार अंदाज को लेकर चर्चा में हैं। वीडियो में एक्ट्रेस अपने दांत साफ करती हुई नजर आईं।
बॉबी देओल-काजोल मुंबई के एक इवेंट में साथ दिखे
दरअसल, काजोल और बॉबी देओल हाल ही में मुंबई के एक इवेंट में शामिल हुए, जिसका एक वीडियो इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में पहले तो काजोल बॉबी से मिलती है। वहीं वीडियो के एक दूसरे पार्ट में एक्ट्रेस किसी महिला से बात करते हुए अपनी उंगलियों से दांत साफ करने लगती हैं। शायद उनके दांत में लिपस्टिक लग गई थी। इस दौरान काजोल काफी फनी लग रही हैं। ऐसा करते हुए वह काफी फनी लग रही हैं।
वीडियो देख यूजर्स ने किए मजेदार कमेंट्स
सोशल मीडिया पर इस वीडियो को देख लोग अजब-गजब कॉमेंट्स कर रहे हैं। इस वीडियो पर एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा,' कभी कभी ये सच में अंजलि जैसा बीहेव करती हैं'। तो दूसरे यूजर ने लिखा, ' इतने पैसे होकर भी सस्ती वाली लिपस्टिक यूज करती हैं'। तो वहीं तीसरे ने लिखा, 'लगता है चॉकलेट खाया था, मुंह में लगा हुआ साफ कर रहीं'।
काजोल का वर्कफ्रंट
बता दें, काजोल का नाम बॉलीवुड सबसे टैलेंटेड एक्ट्रेस की लिस्ट में शामिल हैं। उन्होंने अपने करियर में कई बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्में हिंदी सिनेमा को दी हैं। उनके वर्कफ्रंट की बात करें तो वह आखिरी बार रेवती के डायरेक्शन में बनी सलाम वेंकी में नजर आई थीं। एक्ट्रेस अब जल्द ही ‘द गुड वाइफ’ और ‘लस्ट स्टोरीज 2’ में दिखाई देंगी।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.