पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
मुंबई की तुलना पीओके से करने के बाद जब विवाद बढ़ा तो कंगना रनोट ने यू-टर्न ले लिया है। विवादित ट्वीट के 24 घंटे बाद शुक्रवार रात करीब 10 बजे उन्होंने नया ट्वीट किया और मुंबई की अपनी कर्मभूमि बताया। साथ ही कहा कि इस शहर ने उन्हें गोद लिया है और वे इसे मां यशोदा मानती हैं।
No words to express my gratitude for my friends from everywhere including Maharashtra, they know my intentions and I don’t need to prove my love for my Karmbhoomi Mumbai who I always referred to as Maa Yashodha who adopted me,Jai Mumbai Jai Maharashtra 🙏#indiawithkanganaranaut pic.twitter.com/Xp4DUahbUu
— Kangana Ranaut (@KanganaTeam) September 4, 2020
कंगना ने अपने ट्वीट में लिखा, "महाराष्ट्र समेत हर जगह मौजूद मेरे दोस्तों का आभार जताने के लिए मेरे पास शब्द नहीं हैं। वे मेरे इरादे को जानते हैं और मुझे अपनी कर्मभूमि के प्रति अपना प्यार साबित करने की जरूरत नहीं है, जिसे मैं हमेशा मां यशोदा कहती हूं, जिसने मुझे गोद लिया है। जय मुंबई, जय महाराष्ट्र।"
शिवसेना ने कंगना को 'कंस मामा का तोहफा' कहा
हालांकि, कंगना के इस ट्वीट पर शिवसेना की कड़ी प्रतिक्रिया सामने आई है। मुंबई की मेयर किशोरी पेडनेकर ने एक न्यूज चैनल से बातचीत में मुंबई के प्रति कंगना के प्यार भरे ट्वीट को लेकर कहा, "तुम कंस मामा का तोहफा हो।"
पिछले ट्वीट में क्या लिखा था कंगना ने
गुरुवार को अपने एक ट्वीट में कंगना ने शिवसेना सांसद संजय राउत पर मुंबई लौटकर न आने की धमकी देने का आरोप लगाया था। उन्होंने लिखा था, "शिवसेना नेता संजय राउत ने मुझे खुली धमकी दी है और कहा है कि मुंबई लौटकर मत आना। मुंबई की गलियों में आजादी के नारे लगने के बाद अब खुली धमकियां, मुंबई क्यों पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) की तरह लग रही है?"
Sanjay Raut Shiv Sena leader has given me an open threat and asked me not to come back to Mumbai, after Aazadi graffitis in Mumbai streets and now open threats, why Mumbai is feeling like Pakistan occupied Kashmir? https://t.co/5V1VQLSxh1
— Kangana Ranaut (@KanganaTeam) September 3, 2020
कंगना के ट्वीट पर मचा था बवाल
कंगना के इस ट्वीट पर जमकर बवाल मचा था। रेणुका शहाणे, उर्मिला मातोंडकर और दिया मिर्जा समेत कई बॉलीवुड सेलेब्स से लेकर राजनेता तक उन्हें निशाने पर लेने लगे थे। यहां तक कि लगातार कंगना को सपोर्ट करने वाली भारतीय जनता पार्टी ने भी कंगना के पीओके वाले बयान का समर्थन नहीं किया। लेकिन कंगना ने अपनी गलती मानने की बजाय नया ट्वीट कर विवाद को हवा दे दी।
कंगना ने खुली चुनौती देते हुए अपने ट्वीट में लिखा, "मैंने देखा कि बहुत से लोग मुझे मुंबई वापस नहीं आने की धमकी दे रहे हैं। इसलिए मैंने फैसला किया है कि मैं आने वाले सप्ताह में 9 सितंबर को मुंबई की यात्रा करूंगी। मैं मुंबई हवाई अड्डे पर उतरने का समय भी बताऊंगी, किसी के बाप में हिम्मत है, तो रोक ले।' कंगना ने ये बात भाजपा सांसद प्रवेश साहिब सिंह वर्मा के ट्वीट का जवाब देते हुए लिखी थी। जिसमें उन्होंने लिखा था, 'किसी के पिता की जागीर है मुंबई? ये महाराष्ट्र में क्या हो रहा है?"
संजय राउत ने भी किया पलटवार
कंगना के चुनौती वाले ट्वीट पर संजय राउत ने पलटवार किया और कहा, "उसने महाराष्ट्र का अपमान किया है। मुंबई पुलिस का अपमान किया है। अगर वो हिमाचल पुलिस की सुरक्षा लेकर आ रही हैं तो ये उनकी जिम्मेदारी है। कंगना के साथ हमारी कोई निजी दुश्मनी है। कोई भी हो किसी भी पुलिस के बारे में उन्हें इस प्रकार की भाषा का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।"
राउत ने आगे कहा, "वो मेंटल केस है। आप जिस थाली में खाते हो उस थाली में थूकते हो। उस राज्य का अपमान करते हो, झांसी का अपमान करते हो और कुछ पॉलिटिकल पार्टी उसको सपोर्ट कर रही है।"
मुंबई की तुलना पीओके से करने को लेकर राउत ने कहा, "उनको पीओके में दो दिन के लिए सरकारी खर्चे से भेजना चाहिए। नहीं तो हम उनका पूरा बंदोबस्त करके पहुंचा देंगे। एकबार देख लीजिए पीओके क्या है। वहां के लोग हिंदुस्तान के बारे में क्या बोलते हैं। उनकी क्या भूमिका है। दूसरी बात आप किस मानसिकता से ये बात कह रही हैं। आपकी मानसिकता क्या है?"
कंगना को धमकी देने के बारे में राउत ने कहा, 'देखिए ये फालतू धमकी-वमकी देना हमारा काम नहीं है। हमको जो करना है, हम करेंगे। धमकियां देना या हवा में तलवार चलाना या हवा में बंदूकें चलाना ये हमारा काम नहीं है। ठीक है न अगर कोई चुनौती दे रहा है तो देने दो।
कंगना के बचाव में महिला आयोग
इस बीच कंगना रनोट को राष्ट्रीय महिला आयोग का सपोर्ट मिला है। दरअसल, शिवसेना के विधायक प्रताप सरनाइक ने शुक्रवार को एक ट्वीट कर कंगना को धमकी दी थी। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा था कि संजय राउत ने कंगना को विनम्र शब्दों में समझाया है। इसके बाद भी वे मुंबई आती हैं तो उन्हें मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा। मुंबई की तुलना पीओके से करने पर सरनाइक ने महाराष्ट्र के गृहमंत्री से कंगना के खिलाफ राजद्रोह का केस दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी की मांग की थी। राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने सरनाइक के स्टेटमेंट को गलत बताते हुए कहा कि एक महिला को धमकी देने के आरोप में उन्हें तुरंत गिरफ्तार किया जाए।
कंगनाला खासदार @rautsanjay61 नी सौम्य शब्दांत समज दिली.ती इथे आली तर आमच्या रणरागिणी तिचे थोबाड फोडल्याशिवाय राहणार नाहीत. उद्योजक व सेलेब्रिटी घडवणाऱ्या मुंबईची तुलना पाकव्याप्त काश्मीरशी करणाऱ्या कंगनावर देशद्रोही म्हणून गुन्हा दाखल करण्याची मी गृहमंत्र्यांना मागणी करणार आहे.
— Pratap Sarnaik (@PratapSarnaik) September 4, 2020
कंगना रनोट से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ सकते हैं...
Sponsored By
पॉजिटिव- आपकी मेहनत और परिश्रम से कोई महत्वपूर्ण कार्य संपन्न होने वाला है। कोई शुभ समाचार मिलने से घर-परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। धार्मिक कार्यों के प्रति भी रुझान बढ़ेगा। नेगेटिव- परंतु सफलता पा...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.