पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
करीना कपूर रविवार सुबह दोबारा मां बनीं। मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में उन्होंने बेटे को जन्म दिया। अभी तक बेबी की पहली फोटो भी सामने नहीं आई है। लेकिन इसके नाम के कयास लगने शुरू हो गए हैं। अनुमान लगाया जा रहा है कि करीना अपने दूसरे बेटे का नाम फैज रख सकती हैं, जो तैमूर के समय सैफ ने सुझाया था और उन्हें पसंद नहीं आया था। इसी घटना की याद दिलाता करीना का एक पुराना इंटरव्यू वायरल हो रहा है।
करीना ने कहा था- मैं फौलादी पुरुष पैदा करूंगी
2018 में एक मीडिया हाउस की कॉन्क्लेव में करीना ने कहा था, "मेरे हॉस्पिटल जाने से एक रात पहले सैफ ने पूछा- 'क्या यह लड़का है? क्या तुम वाकई ऐसा चाहती हो? चलो उसका नाम बदलते हैं और उसे फैज बुलाते हैं। यह बहुत पोएटिक और रोमांटिक है।' मैंने कहा- नहीं। अगर यह लड़का है तो मैं चाहती हूं कि मेरा बेटा फाइटर हो। तैमूर का मतलब फौलाद होता है और मैं फौलादी पुरुष पैदा करूंगी। मुझे गर्व है कि उसका नाम तैमूर है।"
करीना के बेटे का नाम तैमूर रखे जाने के बाद इसका सोशल मीडिया पर जमकर विरोध हुआ था। यहां तक कि कई संगठन भी इसके खिलाफ आ गए थे। कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि यह नाम फारस और मध्य एशिया में तैमूर साम्राज्य की स्थापना करने वाले और 1398 में भारत पर आक्रमण करने वाले हमलावर तैमूर से प्रेरित है। हालांकि, सैफ ने इस नाम का मतलब फौलाद बताया था।
दूसरी डिलीवरी से पहले भी इस टॉपिक पर बात की थी
दूसरी डिलीवरी से पहले करीना ने अपने रेडियो शो 'व्हाट वीमेन वांट्स' में बच्चे के नाम पर चर्चा की थी। उन्होंने कहा था, "तैमूर पर हुए पूरे विवाद के बाद सैफ और मैं इसके बारे में सोच भी नहीं सकते। हम इसे ऐन मौके के लिए छोड़ते हैं। फिर सरप्राइज देंगे।"
सारा के 25वें जन्मदिन पर अनाउंस की थी दूसरी प्रेग्नेंसी
सैफ और करीना ने 16 अक्टूबर 2012 को मुंबई में शादी की थी। 20 दिसंबर 2016 को उनके बेटे तैमूर अली खान का जन्म हुआ। 12 अगस्त 2020 को सारा अली खान (सैफ और उनकी पहली पत्नी अमृता सिंह की बेटी) के 25वें जन्मदिन पर सैफ-करीना ने ऐलान किया था कि वे दूसरी बार पैरेंट्स बनने जा रहे हैं।
रविवार (21 फरवरी) को बेटे के जन्म के बाद सैफ ने मीडिया को भेजे अपने स्टेटमेंट में कहा था, "हमारे यहां बेटा हुआ है। मां और बच्चा दोनों सुरक्षित और सेहतमंद हैं। शुभचिंतकों के प्यार और सपोर्ट के लिए शुक्रिया।"
पॉजिटिव- आज मार्केटिंग अथवा मीडिया से संबंधित कोई महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है, जो आपकी आर्थिक स्थिति के लिए बहुत उपयोगी साबित होगी। किसी भी फोन कॉल को नजरअंदाज ना करें। आपके अधिकतर काम सहज और आरामद...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.