23 जनवरी को फिल्म एक्ट्रेस अथिया शेट्टी और क्रिकेटर केएल राहुल शादी के बंधन में बंधे। दोनों ने साउथ रीति-रिवाज से शादी की थी। इनकी शादी मुंबई से दूर खंडाला में सुनील शेट्टी के फार्म हाउस पर हुई थी। अब हाल ही में अथिया और राहुल ने शादी के संगीत फंक्शन की अनसीन फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर की है।
राहुल-अथिया ने इंस्टाग्राम पर फोटोज शेयर कर कैप्शन में लिखा है- 22.01.23।
आइए डालते हैं नजर केएल राहुल-अथिया की हल्दी सेरेमनी की तस्वीरों पर-
23 जनवरी को हुई है शादी
अथिया और राहुल शादी 23 जनवरी को सुनील शेट्टी के खंडाला वाले फॉर्महाउस पर हुई। शादी में केवल 100 मेहमानों को ही इनवाइट किया गया था। दीपिका - रणवीर, आलिया- रणबीर और विक्की- कटरीना की शादी की तरह इसे भी काफी हद तक प्राइवेट रखा गया था। इस शादी में भी नो फोन पॉलिसी थी।
चार साल डेट करने के बाद की शादी
अथिया और राहुल ने चार साल तक डेट करने के बाद शादी की है। दोनों का परिवार कर्नाटक से ही संबंध रखता है। अथिया ने अपने करियर में 4 फिल्में की है। सलमान खान के प्रोडक्शन तले बनी फिल्म हीरो से उन्होंने डेब्यू किया था। दोनों की नेटवर्थ की बात करें तो अथिया की नेटवर्थ 29 करोड़ रुपए हैं। वहीं, केएल राहुल सालाना 30 करोड़ रुपए कमाते हैं।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.