बॉलीवुड एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित की मां स्नेहलता दीक्षित का 12 मार्च रविवार को निधन हो गया था। शुक्रवार यानी 17 मार्च को मुंबई में उनके लिए प्रार्थना सभा रखी गई, जहां पर बॉलीवुड के कई सितारे एक्ट्रेस की मां स्नेहलता को श्रद्धांजलि देने पहुंचे। प्रेयर मीट से जुड़े कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए है। वीडियो में माधुरी दीक्षित अपने पति श्रीराम नेने के साथ वहां पहुंची। दोनों ने हाथ जोड़कर मीडिया का अभिवादन किया। इस दौरान विद्या बालन भी अपने पति सिद्धार्थ राय कपूर के साथ प्रार्थना सभा में पहुंचीं। इनके अलावा बोनी कपूर, मनीष पॉल, फेमस फिल्ममेकर सूरज बड़जात्या और जैकी श्रॉफ भी नजर आए।
91वें साल की उम्र में हुआ निधन
बता दे, माधुरी दीक्षित की मां ने 91वें साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया। वहीं 12 मार्च की दोपहर वर्ली के श्मशान घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। मां को याद करते हुए माधुरी दीक्षित ने कुछ दिन पहले अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक बेहद इमोशनल नोट शेयर किया था।
उन्होंने मां के साथ फोटो शेयर करते हुए लिखा- आज सुबह उठी तो आई( मां)का कमरा खाली पाया। यह हकीकत नहीं लगती है। उन्होंने हमें गले लगाना और जीवन का जश्न मनाना सिखाया। उसने इतने सारे लोगों को बहुत कुछ दिया। हम उन्हें बहुत याद करेंगे, लेकिन वह हमारी यादों में जिंदा रहेंगी। उनकी बुद्धि, पॉजीटिविटी और ग्रेस सभी तक पहुंचते थे। हम अपनी यादों के जरिए उनके जीवन को एक साथ सेलिब्रेट करेंगे। ओम शांति।’
मां के बेहद करीब थीं माधुरी
बता दें, माधुरी दीक्षित अपनी मां के बेहद करीब थीं। पिछले साल एक्ट्रेस ने जून में अपनी मां का 90वां जन्मदिन भी सेलिब्रेट था। जिसकी कुछ तस्वीरें उन्होंर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की थी। इसके साथ माधुरी ने मां के लिए दिल छूने वाला कैप्शन लिखा था। माधुरी ने लिखा- हैप्पी बर्थडे आई कहते हैं कि मां बेटी की बेस्ट फ्रेंड होती है। ये बिल्कुल सही बात है। आपने जो भी मेरे लिए किया है, आपने मुझे जो भी सिखाया है वो मेरे लिए सबसे बड़े गिफ्ट हैं।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.