वेटरन फिल्ममेकर महेश भट्ट की हाल ही में हार्ट की सर्जरी हुई है। कुछ दिनों पहले तबियत खराब होने पर उन्हें हॉस्पिटल ले जाया गया था जहां डाक्टर्स ने उनकी एंजियोप्लास्टी की। महेश भट्ट रूटीन चेकअप के लिए हॉस्पिटल गए थे जहां डाक्टर्स ने सुझाव दिया कि उन्हें सर्जरी की आवश्यकता पड़ सकती है।
चार दिन पहले उनका ऑपरेशन हुआ है। उनके बेटे राहुल भट्ट ने हेल्थ पर अपडेट देते हुए कहा है कि उनके पिता फिलहाल स्वस्थ हैं और घर वापस आ गए हैं साथ ही उनकी रिकवरी भी काफी तेज है। वहीं इस मामले में अब तक बेटी आलिया भट्ट का रिएक्शन नहीं आया है।
पिता की हेल्थ अपडेट पर आलिया का नहीं आया रिएक्शन
राहुल ने मीडिया से बात करते हुए कहा, 'अंत भला तो सब भला। पापा ठीक हैं और अब घर वापस आ गए हैं। मैं आपको इससे ज्यादा जानकारी नहीं दे सकता क्योंकि हॉस्पिटल में ज्यादा लोगों के अंदर जाने की अनुमति नहीं थी।' हालांकि महेश भट्ट के हेल्थ पर अब तक उनकी बेटी आलिया, वाइफ सोनी राजदान और बड़ी बेटी पूजा भट्ट का रिएक्शन नहीं आया है।
बॉलीवुड के बेहतरीन फिल्ममेकर में होती है महेश भट्ट की गिनती
महेश भट्ट की गिनती बॉलीवुड के बेहतरीन फिल्म मेकर में होती है। उन्होंने अपने करियर में आशिकी, सारांश, सड़क जिस्म और राज जैसी कुछ उम्दा फिल्में बनाई है। उन्होंने 26 साल की उम्र में ही डायरेक्शन करना शुरू कर दिया था।
डायरेक्टर होने के साथ-साथ महेश भट्ट राइटर भी हैं। उन्होंने दुश्मन' और 'फुटपाथ' जैसी फिल्मों का लेखन भी किया है।
नाना बनने पर जाहिर की थी खुशी
पिछले साल नवंबर में आलिया जब मां बनी थी तो महेश भट्ट ने काफी खुशी जाहिर की थी। उन्होंने कहा था कि नाना बनने के बाद उनकी जिंदगी बदल गई है। उन्होंने कहा था, 'मेरे बच्चे आलिया को बच्चा हुआ है, मैं रणबीर और आलिया के बेहद खुश हूं। हमारा परिवार ऐसे ही बढ़ता रहे।'
अपनी लव लाइफ की वजह से सुर्खियों में रहें हैं महेश भट्ट
महेश भट्ट खासकर अपनी लव लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहे। उन्होंने 20 साल की उम्र में लोरिएन नाम की लड़की से शादी कर ली। लोरिएन कैथोलिक थीं और मुंबई के अनाथालय में रहकर पढ़ती थीं। लोरिएन ने अपना नाम बदलकर किरण रख लिया। इन दोनों से बेटी पूजा भट्ट का जन्म हुआ।
कुछ समय बाद लोरिएन और महेश के रिश्तों में दरार आ गई। इसी बीच महेश का नाम परवीन बॉबी से जुड़ा। महेश परवीन बॉबी के प्यार में इस कदर डूबे कि लोरियन से तलाक लिए बिना सब कुछ छोड़ कर परवीन के साथ लिव इन में रहने लगे। परवीन बॉबी मानसिक रूप से बीमार थीं इसलिए ये बीमारी दोनों के बीच रिश्ता टूटटे की अहम वजह बनी।
महेश ने परवीन को छोड़ दिया और पहली पत्नी किरण के पास वापस लौट आए। इस दौरान बेटे राहुल भट्ट का जन्म हुआ।
सोनी राजदान से शादी के लिए कबूला इस्लाम
परवीन से दूरी बनाने के बाद महेश भट्ट की सोनी राजदान से नजदीकियां बढ़ीं। सोनी के पिता ने महेश भट्ट से कहा कि बेटी से शादी करने से पहले वह किरण से अपनी पहली शादी तोड़ दें लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया। तब महेश ने इस्लाम धर्म अपनाकर सोनी से शादी कर ली। इसके बाद इन दोनों से आलिया भट्ट और शाहीन का जन्म हुआ।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.