नोरा फतेही इन दिनों झलक दिखला जा के सीजन 10 को होस्ट कर रही हैं। इस शो के टॉप 6 कंटेस्टेंट में शामिल श्रीति झा ने अपने कोरियोग्राफर विवेक चाचेरे के साथ नोरा के गाने 'बड़ा पछताओगे' पर डांस परफॉर्म किया, जिसका एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में श्रीति के डांस परफॉर्मेंस को देख कर नोरा इमोशनल हो गईं हैं। साथ में उन्होंने एक किस्सा भी शेयर किया है कि इस गाने के ओरिजनल शूट के दौरान उनके साथ कुछ ऐसा हुआ था कि जिससे वो पर्सनल तौर पर इस गाने से कनेक्ट कर पा रही थीं।
'बड़ा पछताओगे' गाने की शूटिंग के दौरान पर्सनल दुख से गुजर रही थीं नोरा
इन दिनों नोरा फतेही झलक दिखला जा के सीजन 10 में बतौर होस्ट नजर आ रही हैं। इस शो के एक एपिसोड का वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत तेजी से ट्रेंड कर रहा है। इस वीडियो में कंटेस्टेंट श्रीति झा अपने कोरियोग्राफर विवेक चाचेरे के साथ नोरा के गाने 'बड़ा पछताओगे' पर डांस परफॉर्म करते नजर आ रही हैं। उनके इस डांस को देखकर नोरा इमोशनल हो गईं हैं। डांस परफॉर्मेंस खत्म हो जाने के बाद नोरा ने श्रीति की तारीफ की है और साथ इस गाने की रियल शूटिंग के दौरान का किस्सा भी शेयर किया।
नोरा ने कहा, 'जब मैं इस गाने की शूटिंग कर रही थी, तो मैं कुछ ऐसी पर्सनल सिचुएशन से गुजर रही थी, जिससे मैं इस गाने से खुद को कनेक्ट कर पा रही थी। मैं उस सिचुएशन से वो इमोशन लेकर सेट पर आई और मैंने परफॉर्म किया।'
ब्रेकअप की वजह से 2 महीने तक डिप्रेशन में रहीं नोरा
इससे पहले भी नोरा ने एक इंटरव्यू में बताया था कि जब उनका ब्रेकअप हुआ था तो वो 2 महीने के लिए डिप्रेशन में चली गई थीं। इंटरव्यू के दौरान उन्होंने खुलासा नहीं किया था कि वो किसके साथ रिलेशनशिप में थीं। हालांकि ये उस समय अंगद बेदी से अलग हुई थीं। नोरा फतेही कई मौकों पर अंगद से ब्रेकअप पर बयान दे चुकी हैं।
2019 में रिलीज हुआ था 'बड़ा पछताओगे' गाना
'बड़ा पछताओगे' 2019 में रिलीज हुआ था। इस गाने को अरिजीत सिंह ने गाया था, बी प्राक ने संगीत दिया था और जानी ने लिखा था। गाने में नोरा के अलावा विक्की कौशल और प्रभा उप्पल भी थे। इस गाने को लोगों ने खूब पसंद किया था।
फिल्म थैंक गॉड में कैमियो में नजर आईं थीं नोरा
नोरा फतेही को आखिरी बार फिल्म थैंक गॉड में माणिके गाने में देखा गया था। इस फिल्म में नोरा का कैमियो था। वहीं नोरा के पास जॉन अब्राहम, रितेश देशमुख और शहनाज गिल के साथ कई अपकमिंग प्रोजेक्ट्स हैं।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.