IIFA अवॉर्ड 2023 का आयोजन इस साल अबू धाबी के यस आइलैंड पर होने जा रहा है। बीती रात एक प्रेस कॉन्फ्रेंस रखी गई, इसी बीच नोरा फतेही भी इस इवेंट में शामिल हुईं, जिसका एक वीडियो सामने आया है। वीडियो में नोरा काफी ग्लैमरस लुक में नजर आईं।
ऑल व्हाइट ड्रेस में हुईं स्पॉट
वीडियो में नोरा ऑल व्हाइट ड्रेस में काफी खूबसूरत लग रही हैं। उन्होंने इस लुक को न्यूड मेकअप, मैचिंग ईयररिंग और व्हाइट हील्स के साथ स्टाइल किया। उन्होंने अपने बालों को हाई पोनीटेल में बांध रखा था। इस दौरान उन्होंने पैपराजी को पोज दिए और मीडिया से बातचीत करती नजर आईं।
वीडियो देख फैंस कर रहे तारीफ
नोरा का एक एलिगेंट लुक उनके फैंस को काफी पसंद आया। वीडियो पर एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, 'आप बहुत खूबसूरत हैं'। दूसरे यूजर ने लिखा, 'जल परी लग रही हैं'। तो वहीं तीसरे यूजर ने कमेंट करते हुए उन्हें एलिगेंट बताया है।
अभिषेक बच्चन और विक्की कौशल करेंगे होस्ट
बता दें, IIFA 2023,का आयोजन 26 और 27 मई को अबू धाबी के यस आइलैंड पर होगा। सलमान खान, फराह खान, ऋतिक रोशन, अनिल कपूर, वरुण धवन, राजकुमार राव, आलिया भट्ट, जैकलीन फर्नांडीज, रकुल प्रीत सिंह और दीया मिर्जा समेत कई लोग इसमें शामिल होंगे। रिपोर्ट्स की माने तो IIFA 2023 को अभिषेक बच्चन और विक्की कौशल होस्ट करने वाले हैं।
नोरा का वर्कफ्रंट
नोरा इंडस्ट्री में अपनी डांसिंग स्किल्स और फैशन सेंस के लिए जानी जाती हैं। कुछ समय पहले ही उनका म्यूजिक वीडियो 'अच्छा सिला दिया मेरे प्यार का' रिलीज हुआ था, जिसे दर्शकों का खूब प्यार मिला है।
इसके अलावा वह सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म 'थैंक गॉड' में भी दिखाई दी थीं। अब नोरा फिल्म 100% में दिखाई देंगी। साजिद खान के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में शहनाज गिल, जॉन अब्राहम और रितेश देशमुख भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।
Copyright © 2023-24 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.