बेस्टफ्रेंड ओरहान अवात्रामणि के साथ घूमने निकलीं न्यासा देवगन:मुंबई के इवेंट में की शिरकत, ऑफ शोल्डर गोल्डन ड्रेस में दिखीं ग्लैमरस

2 महीने पहले
  • कॉपी लिंक

बॉलीवुड कपल अजय देवगन और काजोल की बेटी न्यासा देवगन आए दिन किसी न किसी ग्रैंड पार्टी में नजर आती हैं। अब हाल ही में न्यासा अपने फ्रेंड्स के साथ मुंबई के एक इवेंट में पहुंची थीं। इस दौरान उनके साथ न्यासा के साथ उनके बेस्ट फ्रेंड ओरी यानी ओरहान अवात्रामणि भी नजर आए। ओरहान ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर इवेंट की कई फोटोज शेयर की हैं, जिसमें वो न्यासा और अन्य दोस्तों के साथ एंजॉय करते दिखाई दे रहे हैं।

चर्चित फोटोज में न्यासा ने ऑफ शोल्डर गोल्डन ड्रेस कैरी किया है, जिसमें वो बेहद स्टाइलिश दिख रही हैं। दूसरी फोटो में न्यासा दोस्तों के साथ खाना एन्जॉय करते हुए दिखाई दे रही हैं।

तीसरी फोटो में न्यासा ने ग्रीन कलर की शॉर्ट ड्रेस कैरी की है।
एक अन्य फोटो में वो तानिया श्रॉफ और ओरी के साथ मस्ती करते दिख रहे हैं। इवेंट के दौरान ओरी ने मल्टी कलर आउटफिट कैरी किया है, जिसे लेकर यूजर्स उनके लुक के लिए उन्हें ट्रोल कर रहे हैं।

न्यासा की इन फोटोज पर जान्हवी कपूर, तानिया श्रॉफ, खुशी कपूर समेत कई सेलिब्रिटीज ने जमकर रिएक्ट किया। इससे कुछ समय पहले वो अपने दोस्तों के साथ नए साल का जश्न मनाने के लिए दुबई पहुंची। उस दौरान न्यासा को बेहद रिवीलिंग ड्रेस पहनने के लिए ट्रोल किया गया था।

न्यासा बॉलीवुड में नहीं बनाना चाहती करियर
कुछ समय पहले अजय से जब न्यासा के बॉलीवुड करियर पर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा था-"मुझे नहीं पता कि मेरी बेटी इस लाइन में आएगी या नहीं, उसकी इस फील्ड में आने की अभी कोई इच्छा नहीं है। लेकिन बच्चों का मन कभी भी बदल सकता है, खैर अभी वो विदेश में अपनी पढ़ाई पूरी कर रही है।"

खबरें और भी हैं...