पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
भारत में लगातार ओटीटी प्लेटफॉर्म के पेड सब्सक्राइबर्स की संख्या में तेजी से इजाफा देखने मिल रहा है। लोग अपनी पसंद के समय में सीधे अलग-अलग भाषाओं में अपनी पसंदीदा फिल्में देख रहे हैं। ये ऑन डिमांड वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म रोमांस, कॉमेडी, हॉरर, क्राइम, थ्रिलर, ड्रामा, साइंस फिक्शन, हिस्टोरिकल और डॉक्यूमेंट्री जैसे कई जोनर की फिल्में और सीरीज दर्शकों तक पहुंचा रहे हैं। बड़ी संख्या में लोग अपने पसंदीदा जोनर का लुत्फ उठा रहे हैं। आइए जानते हैं इनमें से भारतीय दर्शकों की पहली पसंद क्या है-
1. कॉमेडी
स्टेटिस्टा वेबसाइट के सर्वे के अनुसार भारतीय ओटीटी यूजर सबसे ज्यादा कॉमेडी जोनर देखना पसंद करते हैं। भारत की ओरिजिनल वेब सीरीज और फिल्मों के साथ ओटीटी प्लेटफॉर्म में फ्रेंड्स, बिंग बैंग थ्योरी, हाउ आई मेट योर मदर जैसी सीरीज भी भारतीय दर्शकों को खूब पसंद आ रही हैं। सर्वे के अनुसार 84 प्रतिशत ओटीटी यूजर की पहली पसंद कॉमेडी जोनर है।
ये हैं ओटीटी की बेस्ट कॉमेडी फिल्में और सीरीज
फिल्में/सीरीज | IMDB रेटिंग | प्लेटफॉर्म |
इट्स अ सिन | 9.0 | अमेजन प्राइम |
फ्रेंड्स | 8.9 | नेटफ्लिक्स |
द ऑफिस | 8.9 | अमेजन प्राइम |
दिस इज अस | 8.7 | अमेजन प्राइम |
टेड लासो | 8.7 | एप्पल टीवी |
पार्क्स एंड रीक्रिएशन | 8.6 | अमेजन प्राइम |
कम्यूनिटी | 8.5 | नेटफ्लिक्स |
सूट्स | 8.5 | नेटफ्लिक्स |
मॉडर्न फैमिली | 8.4 | डिज्नी प्लस हॉटस्टार |
ब्रोकलिन नाइन-नाइन | 8.4 | नेटफ्लिक्स |
हाउ आई मेट योर मदर | 8.1 | डिज्नी प्लस हॉटस्टार |
बिग बैंग थ्योरी | 8.1 | नेटफ्लिक्स |
2. ड्रामा
तीसरे नंबर पर ओटीटी के सबस्क्राइबर्स द्वारा सबसे ज्यादा ड्रामा सीरीज और फिल्में देखी जा रही हैं। ओटीटी के 62 प्रतिशत भारतीय यूजर ड्रामा जोनर को पसंद करते हैं।
ये हैं सबसे पसंदीदा ड्रामी सीरीज और फिल्में-
फिल्में/सीरीज | IMDB रेटिंग | प्लेटफॉर्म |
ब्रेकिंग बेड | 9.5 | नेटफ्लिक्स |
द सोप्रानोस | 9.2 | हॉटस्टार |
पीकी ब्लाइंडर्स | 8.8 | नेटफ्लिक्स |
स्ट्रेंजर्स थिंग्स | 8.7 | नेटफ्लिक्स |
द क्राउन | 8.7 | नेटफ्लिक्स |
यूफोरिया | 8.4 | हॉटस्टार |
यैलो स्टोन | 8.6 | अमेजन प्राइम |
द क्वीन गैंबिट | 8.6 | नेटफ्लिक्स |
कोबरा काई | 8.6 | नेटफ्लिक्स |
योर ओनर | 8.1 | वूट |
3. एक्शन
रिपोर्ट्स के अनुसार कॉमेडी और ड्रामा के बाद 61 भारतीय दर्शक एक्शन जोनर देखना सबसे ज्यादा पसंद करते हैं। विदेश के साथ ही भारत में भी लगातार ओटीटी प्लेटफॉर्म के लिए मिर्जापुर, पाताललोक, बार्ड ऑफ ब्लड जैसी कई ओरिजिनल एक्शन फिल्में और वेब सीरीज प्रोड्यूस की जा रही हैं। भारतीय सीरीज के साथ ओटीटी प्लेटफॉर्म पर हॉलीवुड की सीरीज को भी काफी पसंद किया जाता है।
ये हैं सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली एक्शन फिल्में और सीरीज-
फिल्में/सीरीज | IMDB रेटिंग | प्लेटफॉर्म |
गेम ऑफ थ्रोन्स | 9.3 | डिज्नी प्लस हॉटस्टार |
द मेंडलोरियन | 8.8 | हॉटस्टार |
द ब्वॉय्ज | 8.7 | अमेजन प्राइम |
स्टार ट्रेक- द नेक्स्ट जनरेशन | 8.6 | नेटफ्लिक्स |
द विकिंग्स | 8.5 | नेटफ्लिक्स |
द लास्ट किंगडम | 8.4 | नेटफ्लिक्स |
एवेंजर एंडगेम | 8.4 | हॉटस्टार |
मनी हीस्ट | 8.3 | नेटफ्लिक्स |
द विचर | 8.2 | नेटफ्लिक्स |
स्टार वॉर्स- द क्लोन वॉर्स | 8.3 | हॉटस्टार |
इन तीनों जोनर के बाद ऑनलाइन वीडियो स्ट्रीमिंग का लुत्फ उठाने वाले यूजर्स को थ्रिलर और हॉरर फिल्में और सीरीज देखने में भी काफी दिलचस्पी हैं। जहां थ्रिलर फिल्में देखने वाले दर्शकों की संख्या 44 प्रतिशत हैं, वहीं हॉरर फिल्मों के दर्शक 32 प्रतिशत हैं। ये आंकड़े साल 2020 के हैं। साल 2019 की बात करें तो भारतीय दर्शकों में कॉमेडी जोनर के 79 प्रतिशत, एक्शन के 60 प्रतिशत, रोमांस 56 प्रतिशत, थ्रिलर के 48 प्रतिशत और ड्रामा के 39 प्रतिशत दर्शक थे।
पॉजिटिव- व्यक्तिगत तथा पारिवारिक गतिविधियों में आपकी व्यस्तता बनी रहेगी। किसी प्रिय व्यक्ति की मदद से आपका कोई रुका हुआ काम भी बन सकता है। बच्चों की शिक्षा व कैरियर से संबंधित महत्वपूर्ण कार्य भी संपन...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.