मनीष मल्होत्रा के घर पहुंची परिणीति:ब्लैक आउटफिट में आईं नजर, यूजर्स ने लगाए राघव चड्ढा के साथ सगाई के कयास

2 महीने पहले
  • कॉपी लिंक

परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी सांसद राघव चड्ढा जल्द सगाई कर सकते हैं। डेटिंग रूमर्स के बीच परिणीति रविवार को फेमस फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के घर के बाहर स्पॉट हुईं। इस दौरान उन्होंने ब्लैक ड्रेस पहनी थी।

वीडियो सामने आने के बाद से ही कयास लगाए जा रहे हैं कि परिणीति ने अपने रोके की तैयारियां शुरू कर दी है। उम्मीद की जा रही है कि जल्द से जल्द रूमर्ड कपल अपने रिलेशनशिप की ऑफिशियल अनाउंसमेंट कर सकता है।

मनीष मल्होत्रा के घर के बाहर परिणीति चोपड़ा
मनीष मल्होत्रा के घर के बाहर परिणीति चोपड़ा

यूजर्स बोले- अब जल्दी से शादी कर लो
परिणीति के इस वीडियो को देखने के बाद से ही यूजर्स जमकर रिएक्टर कर रहे हैं। एक फैन ने कमेंट सेक्शन में लिखा- आप जल्दी से शादी कर लो, हमें वेडिंग फोटोज देखनी है। दूसरे यूजर ने लिखा- आप इस ड्रेस में थोड़ी अनकंफर्टेबल दिख रही हैं। एक अन्य यूजर ने लिखा- परिणीति जी आपके साथ चड्ढा साहब नहीं आए।

राघव और परिणीति ने साथ में किया था डिनर
टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट्स के अनुसार, राघव और परिणीति काफी समय एक-दूसरे को पसंद करते हैं और उनका परिवार भी रिश्ते के लिए राजी है। हाल ही में मुंबई के एक रेस्टोरेंट के बाहर साथ देखा गया था। दोनों ने लंच और डिनर साथ किया था, जिसके बाद से ही दोनों के रिलेशनशिप की खबरें लाइमलाइट में आईं।

जल्द हो सकती है रोके की अनाउंसमेंट
टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों के फैमिली मेंबर्स अपने-अपने काम में बिजी हैं, ऐसे में तारीक की अनाउंसमेंट में समय लग रहा है। कयास लगाए जा रहे हैं कि किसी बड़े इवेंट पर कपल इंगेजमेंट की घोषणा कर सकता है।

कॉलेज के दिनों से एक-दूसरे को जानते हैं राघव और परिणीति
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, राघव और परिणीति एक-दूसरे को तब से जानते हैं, जब वो इंग्लैंड में पढ़ाई कर रहे थे। परिणीति ने मैनेचेस्टर बिजनेस स्कूल से पढ़ाई की है, वहीं राघव लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से पढ़े हैं।

परिणीति और राघव को इंग्लैंड में भारत UK आउटस्टैंडिंग अचीवर्स अवॉर्ड से भी नवाजा गया था। इस इवेंट में ब्रिटिश यूनिवर्सिटी से पढ़ाई करने वाले स्टूडेंट को सम्मानित किया गया था।

परिणीति की अपकमिंग फिल्में
परिणीति चोपड़ा की लेटेस्ट फिल्मों की बात करें तो वो कोड नेम तिरंगा और ऊंचाई जैसी फिल्मों में नजर आई थीं। उनकी अपकमिंग फिल्मों की बात करें, तो वो जल्द ही चमकीला और कैप्सूल गिल में नजर आएंगी। परिणीति ने अपने करियर की शुरुआत लेडिज वर्सेज रिकी बहल के साथ की थी। उन्होंने इश्कजादे, हंसी तो फंसी, दावत-ए- इश्क, किल दिल और गोलमाल अगेन जैसी कई फिल्मों में काम किया है।