शाहरुख खान की फिल्म पठान ने बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन 55 करोड़ की बंपर ओपनिंग की। बॉलीवुड के इतिहास की फर्स्ट डे पर सबसे ज्यादा कलेक्शन करने वाली फिल्म बन गई है। इससे पहले ऋतिक रोशन की फिल्म 'वॉर' ने 51.6 करोड़ का फर्स्ट डे कलेक्शन किया था।
उधर, पठान ने दुनियाभर में 100 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया। 250 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म को दुनियाभर में 8000 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया था। रिलीज से पहले पठान काफी ज्यादा विवादों में थी। फिल्म के गाने बेशरम रंग को लेकर देश के कई हिस्सों में विरोध हुआ था। विरोध कर रहे लोगों ने गाने में दीपिका की ड्रेस पर आपत्ति जताई थी।
फिल्म दो दिन में 100 करोड़ कमा सकती है
फिल्म ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने बताया कि पठान ने पहले दिन 55 करोड़ की कमाई की है। दूसरे दिन भारत में कमाई का आंकड़ा 100 करोड़ के पार जा सकता है।
पठान ने केजीएफ-2 (हिंडी डबिंग) के रिकॉर्ड को तोड़ा
ओपनिंग डे पर 300 स्क्रीन्स बढ़ाई गईं
ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श के मुताबिक, पठान वर्ल्डवाइड 8000 स्क्रीन्स पर रिलीज हुई है। हिंदी तमिल और तेलुगु मिलाकर फिल्म 5500 स्क्रीन्स पर रिलीज हुई। वहीं विदेशों में फिल्म को 2500 स्क्रीन्स मिले हैं। शुरुआत में फिल्म 5200 स्क्रीन्स पर रिलीज हुई थी, लेकिन फिल्म के क्रेज को देखते हुए 300 स्क्रीन्स और बढ़ा दिए गए हैं। कोविड के दौरान बंद पड़े 25 सिंगल स्क्रीन्स को पठान की रिलीज के साथ ही फिर से खोल दिया गया है। शाहरुख ने खुद अपने सोशल मीडिया के जरिेए इस बात की जानकारी दी।
वर्ल्ड वाइड ओपनिंग का रिकॉर्ड RRR के नाम
किसी भी भारतीय फिल्म के पहले दिन की कलेक्शन की बात करें तो 'आरआरआर' ने पूरी दुनियाभर में 225.5 करोड़ रुपए बटोरे थे। इस लिस्ट में बाहुबली-2 213 करोड़ के फर्स्ट डे कलेक्शन के साथ दूसरे नंबर पर है।
चार साल बाद शाहरुख की वापसी
शाहरुख ने पठान के साथ सिल्वर स्क्रीन पर बतौर लीड चार साल बाद वापसी की है। आखिरी बार 2018 में आई फिल्म 'जीरो' में नजर आए थे। बॉक्स ऑफिस पर ये फिल्म फ्लॉप साबित हुई थी। इन चार सालों में उन्होंने 'ब्रह्मास्त्र', 'लाल सिंह चड्ढा' और 'रॉकेट्री' जैसी फिल्मों में कैमियो किया था।
पठान से जुड़ी ये खबरें भी पढ़े..
शाहरुख की फिल्म के लिए इतना क्रेज कभी नहीं दिखा:पठान की रिलीज को फेस्टिवल की तरह मना रहे फैंस, थिएटर के अंदर जमकर कर रहे डांस
शाहरुख खान की फिल्म पठान रिलीज हो चुकी है। रिलीज होते ही इस फिल्म के लिए गजब का क्रेज देखने को मिल रहा है। शाहरुख के फैंस देश के कई हिस्सों में पठान की रिलीज को सेलिब्रेट कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर कई वीडियोज वायरल हो रहे हैं जिसमें फैंस फिल्म के गानों पर थिएटर में ही डांस करते दिखाई दे रहे हैं। पूरी खबर पढ़े..
थिएटर में रिलीज से पहले ऑनलाइन लीक हुई पठान:मध्य प्रदेश-बिहार-यूपी समेत कई राज्यों में विरोध, फर्स्ट शो के बाद 300 स्क्रीन और बढ़ाए
शाहरुख खान की फिल्म पठान बुधवार को देशभर की 5200 स्क्रीन पर रिलीज हुई। कहीं इस फिल्म को सपोर्ट मिल रहा है तो कहीं इसका विरोध चल रहा है। मध्य प्रदेश के इंदौर में हिंदू संगठनों के प्रदर्शन के चलते पहला शो रद्द कर दिया गया है। वहीं राजधानी भोपाल में भी पठान के खिलाफ सिनेमा हॉल के बाहर विरोध प्रदर्शन जारी है। बिहार और यूपी में कई जगह पठान के पोस्टर फाड़े गए। पूरी खबर पढ़े..
Copyright © 2023-24 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.