गुरुवार के दिन देश और विदेश में होली का त्योहार सेलिब्रेट किया गया। आम लोगों के अलावा बॉलीवुड सेलेब्स ने भी जमकर होली खेली। इसी बीच बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रीति जिंटा ने पति जीन गुडइनफ और एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और उनके पति निक जोनस के साथ होली का जश्न मनाया, जिसका एक वीडियो प्रीति ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है, इस वीडियो में सभी लोग प्रियंका के लॉस एंजिल्स स्थित घर में होली मनाते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो में सभी के चेहरे पूरी तरह से रंगे हुए हैं।
वीडियो शेयर कर प्रियंका- निक को कहा थैंक्यू
प्रीति ने इस वीडियो को शेयर करते हुए एक प्यारा सा कैप्शन भी लिखा, उन्होंने लिखा, 'सभी को होली की शुभकामनाएं। आज का दिन कितना मजेदार रहा। इस तरह के दयालु और मजेदार मेजबान होने के लिए @प्रियंका चोपड़ा और @निक जोनस को धन्यवाद। आप लोगों के साथ होली मनाना बहुत अच्छा लगा। भगवान का शुक्र है कि बारिश नहीं हो रही थी और धूप निकली हुई थी। नाचने और स्वादिष्ट खाने के बाद आज रात मैं एक बच्चे की तरह सो रही हूं'।
'रॉकी और रानी' से करेंगी कमबैक
बता दें कि जीन गुडइनफ से शादी करने के बाद प्रीति जिंटा लॉस एंजिल्स शिफ्ट हो गई थीं। उन्हें आखिरी बार 2013 में 'इश्क इन पेरिस' फिल्ममें देखा गया था। लेकिन अब एक लम्बे समय के बाद साल 2023 में प्रीति करण जौहर द्वारा निर्देशित फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' से धमाकेदार कम बैक कर रही हैं। जिसका उनके फैंस बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
Copyright © 2023-24 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.