ग्लोबल एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने साल 2000 में मिस वर्ल्ड का खिताब अपने नाम किया था। लेकिन अब इतने साल बीत जाने के बाद उनकी जीत पर गंभीर आरोप लगाए जा रहे हैं। ये आरोप पूर्व मिस बारबाडोस लीलानी मैककॉने ने लगाया है। हाल ही में उन्होंने अपने यूट्यूब चैनल के जरिए खुलासा करते हुए कहा कि उस समय मिस वर्ल्ड कॉम्पिटिशन 'फिक्स' था। साथ ही ये भी कहा है कि पूरे कॉम्पिटिशन के दौरान प्रियंका को स्पेशल ट्रीटमेंट दिया जाता था।
लीलानी का खुलासा
लीलानी ने कहा, 'मैं सचमुच मिस वर्ल्ड में ऐसी ही चीज से गुजरी हूं। मैं मिस बारबाडोस थी और जिस साल मैं गई थी उस साल भी मिस इंडिया ही जीती थी। आपको याद दिला दूं, पिछले साल भी मिस इंडिया की ही जीत हुई थी। स्पॉन्सर भी जी टीवी था, जो एक इंडियन केबल स्टेशन है। उन्होंने पूरा मिस वर्ल्ड स्पॉन्सर किया था। हमारे सैश (कंधे से कमर तक होकर जाने वाला पीस जिसपर 'मिस इंडिया' वगैरह लिखा होता है) पर ऊपर पहले जी टीवी लिखा था, और फिर हमारे देश का नाम था।'
प्रियंका को कमरे में खाना मिलता था
लीलानी ने प्रियंका के साथ हुई तरफदारी के बारे में बात करते हुए कहा, 'प्रियंका के गाउन बेहतर बने थे। वो ही एकमात्र कंटेस्टेंट थीं, जिन्हें सारोंग पहने रहने की इजाजत मिली थी, जबकि बाकियों को नहीं थी। उन्हें अपने कमरे में खाना मिलता था। उस कॉम्पिटिशन में कोई भी प्रियंका चोपड़ा को पसंद नहीं करता था। उनको लेकर ऑर्गेनाइजर हमेशा बाकी लड़कियों के साथ भेदभाव करते थे।'
वो कोई स्किन टोन क्रीम भी लगाती थीं
लीलानी ने आगे कहा, 'उस समय ऐसा बताया गया था कि वो अपने स्किन टोन को सही करने के लिए कोई स्किन टोन क्रीम भी लगा रही थीं, जो कि बहुत बेकार थी। मैंने यह नहीं कहा कि वो ब्लीचिंग क्रीम थी, पर वो कोई स्किन टोन क्रीम थी। ऐसा करना उन पर काम नहीं कर रहा था, उनकी स्किन धब्बेदार थी, इसलिए वो अपने सारोंग को हटाना नहीं चाहती थीं। इसलिए स्विमसूट राउंड के जजमेंट के समय वो लिटरली एक ड्रेस में थीं।
यूजर्स बोले- लीलानी आप 22 साल लेट क्यों हो गईं?
लीलानी का ये वीडियो देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो में कमेंट कर पूछ रहे हैं कि वो आरोप लगाने में 22 साल लेट क्यों हो गईं?
2000 की मिस वर्ल्ड जीत के बाद, प्रियंका ने हिंदी फिल्मों में काम करना शुरू किया था और फिर जल्द ही बी-टाउन की फेमस सेलेब्स में से एक हो गईं। इसके बाद उन्होंने अमेरिकन सिंगर निक जोनस से शादी कर ली है। अब प्रियंका निक और अपनी बेटी मालती के साथ लॉस एंजिल्स में ही रहती हैं।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.