बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव और पत्रलेखा ने 11 साल के साथ के बाद 15 नवम्बर 2021 को चंडीगढ़ में शादी कर ली है। शादी के बाद दोनों को हाल ही में मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। शादी के बाद दोनों की यह पहली पब्लिक अपीयरेंस थी। न्यूली मैरिड राजकुमार और पत्रलेखा ने पैपराजी को खूब सारे पोज भी दिए। इस दौरान पैपराजी ने पत्रलेखा को जब 'भाभी जी' कहकर बुलाया तब यह सुनकर पत्रलेखा शरमा गईं।
पैपराजी ने कहा पत्रलेखा को 'भाभी जी'
राजकुमार राव और पत्रलेखा शादी कर के चंडीगढ़ से मुंबई वापस लौट आए हैं। इस दौरान पैपराजी ने दोनों को एयरपोर्ट पर स्पॉट किया। एयरपोर्ट पर राजकुमार व्हाइट आउटफिट में नजर आए, वहीं पत्रलेखा ने रेड साड़ी पहन रखी थी। एयरपोर्ट से राजकुमार राव और पत्रलेखा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों पैपराजी को पोज दे रहे हैं।
तब ही फोटो खींचने के दौरान पैप्स पत्रलेखा को 'भाभी जी' कहकर बुलाते हैं। पहली बार पैप्स से 'भाभी जी' सुनकर पत्रलेखा चौंक गईं और हंसते हुए राजकुमार से कहती दिखीं कि 'भाभी जी'। ये सुनकर राजकुमार भी हंस पड़े। इसके बाद ये दोनों गाड़ी में बैठकर चले गए।
राजकुमार के लिए पत्रलेखा के पति कहे जाने से बड़ी कोई खुशी नहीं है
राजकुमार ने सोशल मीडिया पर फैन्स के साथ शादी की पहली फोटो शेयर करते हुए लिखा था, "आखिरकार 11 साल के प्यार, रोमांस, दोस्ती और मस्ती के बाद आज मैंने अपनी हर चीज से शादी कर ली। मेरी आत्मा, मेरी सबसे अच्छी दोस्त, मेरा परिवार। आज मेरे लिए आपके पति कहे जाने से बड़ी कोई खुशी नहीं है, पत्रलेखा आप हमेशा के लिए हैं.. और उससे आगे भी।"
11 साल से रिलेशन में हैं राजकुमार और पत्रलेखा
राजकुमार राव और पत्रलेखा पिछले 11 साल से रिलेशनशिप में हैं। एक इंटरव्यू के दौरान पत्रलेखा ने बताया था कि उन्होंने 'लव सेक्स और धोखा' फिल्म में पहली बार राजकुमार राव को देखा था। पहली बार पत्रलेखा को लगा था कि राजकुमार, फिल्म के किरदार की ही तरह अजीब हैं, हालांकि ऐसा नहीं था।
वहीं दूसरी तरफ राजकुमार राव ने एक एड में पत्रलेखा को देखकर उनसे शादी करने का मन बना लिया था। पत्रलेखा और राजकुमार साल 2010 से एक-दूसरे के साथ रिलेशन में हैं। दोनों साल 2014 की फिल्म 'सिटी लाइट्स' में साथ नजर आए थे।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.