जस्टिन बीबर और उनकी वाइफ ने उड़ाया रोजे का मजाक:बुरी तरह भड़कीं गौहर खान; बोलीं- फास्ट रखने के पीछे साइंस है.. मू्र्खों वाली बात मत करिए

2 महीने पहले
  • कॉपी लिंक

बिग बॉस 7 की विनर और एक्ट्रेस गौहर खान इंटरनेशनल सिंगर जस्टिन बीबर और उनकी वाइफ हैली बीबर पर बुरी तरह टूट पड़ी हैं। दरअसल जस्टिन और हैली ने रोजा रखने के कॉन्सेप्ट को बकवास बता दिया था। उनका कहना है कि फास्ट रखने से बॉडी को न्यूट्रिशन नहीं मिल पाता है।

उनकी इसी बात पर गौहर खान बरस पड़ीं। उन्होंने कहा कि जस्टिन और हैली की ये बात साबित करती है कि वो कितने मूर्ख हैं। गौहर का कहना है कि फास्ट रखने के पीछे साइंस होता है, ये बात शायद जस्टिन और हैली को पता नहीं है।

'फास्ट रखना है तो टीवी और फोन से दूर हो जाना चाहिए'
जस्टिन बीबर और हैली बीबर हाल ही में हिजाब मॉर्डन नाम से एक इंस्टाग्राम पेज पर रोजे को लेकर बात कर रहे थे। जस्टिन ने कहा, 'मैंने कभी फास्ट नहीं रखा है। मुझे लगता है कि हमारी बॉडी को सही से काम करने के लिए न्यूट्रिशन की जरूरत होती है।'

हैली ने उनकी हां में हां मिलाते हुए कहा, 'अगर आपको सच में फास्ट रखना है तो फोन और टीवी को कुछ देर के लिए बंद कर दीजिए। या कुछ देर के लिए शुगर या मिठाई से दूर हो जाइए।'

गौहर ने कहा- ये साबित करती है कि दोनों कितने बेवकूफ हैं
गौहर खान को जस्टिन और हैली की ये बात अच्छी नहीं लगी। उन्होंने इंस्टाग्राम पर लिखा, 'ये बात साबित करती है कि ये लोग कितने बेवकूफ हैं। फास्ट रखने के पीछे साइंस क्या कहती है इन्हें नहीं पता है। जस्टिन और हैली, आप दोनों थोड़ा समझदार बनिए। ओपिनियन रखना अलग बात है लेकिन इतनी तो जानकारी होनी चाहिए कि किस चीज को कैसे सामने रखना है।'

'आप रोजा नहीं रख सकते तो रोजदारों को खाना खिला दीजिए'
गौहर खान इन दिनों अपने पति जैद दरबार के साथ रोजे रख रही हैं। वो इन दिनों रोजा को लेकर अपना एक्सपीरियंस सोशल मीडिया पर शेयर कर रही हैं। प्रेग्नेंसी के दौरान भी उन्होंने रोजा रखना जारी रखा है। हाल ही में उनसे पूछा कि क्या प्रेग्नेंट औरतों के लिए रोजा रखना जरूरी है।

जवाब में उन्होंने लिखा, 'प्रेग्नेंट महिलाओं से लेकर बीमार व्यक्ति तक, या फिर जो इस दौरान कहीं ट्रैवल कर रहा हो। इन सभी को रोजा रखने में छूट मिली है। आप चाहे तो इसके बजाय जरूरतमंद रोजदारों को खाना खिला सकते हैं।'

पति जैद से 6 साल बड़ी हैं गौहर
गौहर ने पिछले साल दिसंबर में अपनी प्रेग्नेंसी अनाउंस की थी। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा था कि वो अब जल्द ही दो से तीन हो जाएंगे। गौहर और जैद की शादी 25 दिसंबर 2020 को मुंबई ईटीसी ग्रैंड मराठा होटल में हुई थी। गौहर और जैद के बीच 6 साल के अंतर की वजह से यह शादी उस वक्त बेहद सुर्खियों में थी। जैद दरबार, एक कोरियोग्राफर हैं। वो फेमस म्यूजिक डायरेक्टर इस्माइल दरबार के बेटे हैं।