रवीना टंडन ने नॉर्वे डांस ग्रुप के साथ किया डांस:‘टिप-टिप बरसा पानी’ पर बनाई क्विक डांस रील

3 महीने पहले
  • कॉपी लिंक

हाल ही में नॉर्वे डांस ग्रुप क्विक स्टाइल रवीना टंडन के साथ ‘टिप-टिप बरसा पानी’ पर ठुमके लगाते दिखा। फिलहाल, डांस ग्रुप क्विक स्टाइल अपने मुंबई टूर पर है।

इस दौरान डांस ग्रुप ने मुंबई लोकल ट्रेन में लोगों के बीच भी डांस किया। साथ ही, इस डांस ग्रुप ने क्रिकेटर विराट कोहली के साथ भी डांस किया।

ओरिजिनल डांसर के साथ किया डांस
मुंबई टूर के दौरान नॉर्वे डांस ग्रुप ने एक क्विक इंस्टाग्राम रील पर रवीना टंडन के गाने पर अपने डांस मूव्स पोस्ट किए। इस वीडियो में ग्रुप मेंबर्स गाने पर झूमते नजर आ रहे हैं, जबकि रवीना पीछे से आकर डांस करने लगती हैं। रवीना अपने गाने पर ग्रुप मेंबर्स के स्टेप्स सिंक करते हुए डांस करतीं देखी जा सकती हैं।

डांस ग्रुप ने सोशल मीडिया पर - जब आप ओरिजिनल्स के साथ डांस करते हैं तो वो कुछ ऐसा दिखता है, लिखकर पोस्ट किया।
डांस ग्रुप ने सोशल मीडिया पर - जब आप ओरिजिनल्स के साथ डांस करते हैं तो वो कुछ ऐसा दिखता है, लिखकर पोस्ट किया।

फैंस कर रहे हैं जमकर तारीफ
रवीना के डांस वीडियो पर उनके फैंस जमकर तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने पोस्ट पर लिखा- ओजी इस ब्रिंगिंग इट बैक! वहीं एक यूजर ने कमेंट किया - रवीना इकलौती हैं जिन्हें हमेशा इस गाने के साथ याद रखा जाएगा।

मैंने अपने करियर में कभी भी गलत गाना नहीं चुना : रवीना
मैंने अपने करियर में कभी भी गलत गाना नहीं चुना : रवीना

मैं अपने गानों को लेकर कॉन्फिडेंट हूं : रवीना
मीडिया को दिए एक इंटरव्यू में इस गाने के बारे में रवीना ने कहा था कि मैं कभी भी ऐसे भड़कीले गानों पर डांस करने में कम्फर्ट जोन में नहीं थी। लेकिन, जब मैंने ये गाना शूट किया तो मुझे पूरा यकीन था कि ये गाना वल्गर नहीं लगेगा। मैं अपने गानों को लेकर बहुत कॉन्फिडेंट हूं।