बॉलीवुड एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती शुक्रवार को मुंबई एयरपोर्ट पर नजर आईं। इस दौरान रिया लाइट ग्रीन कलर का चिकनकारी कुर्ता और पलाजो पहनी हुई थीं। उन्होंने कोरोना से बचने के लिए मास्क और फेस शील्ड लगाई हुई थी। रिया मुंबई से बाहर कहां गई हैं फ़िलहाल इस बारे में कोई जानकारी तो नहीं मिल पाई है लेकिन सुशांत के फैन्स का रिया पर गुस्सा अभी तक शांत नहीं हुआ है।
एयरपोर्ट पर उनकी तस्वीरें और वीडियो देखकर सुशांत के फैन्स ने एक बार फिर रिया को ट्रोल करना शुरू कर दिया। एक यूजर ने रिया के लिए लिखा, छुट्टियों पर?? अगर हां तो अब किसके पैसे पे जा ही है मैडम, अब किसको उतारेगी मौत के घाट?
एक अन्य यूजर ने लिखा, ये बेल पर है, क्या इसे शहर छोड़कर जाने की इजाजत है?
एक और ट्रोलर ने लिखा, प्लीज इसे मत दिखाया करो, मैं इसे देखकर अपसेट हो जाता हूं और सुशांत को मिस करने लगता हूं।
रिया और शोविक जमानत पर हैं बाहर
इससे पहले रिया और उनके भाई शोविक को मुंबई में जिम के बाहर देखा गया था। रिया अपने दिवंगत बॉयफ्रेंड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के साथ इस जिम में जाया करती थीं। 14 जून,2020 को सुशांत की मृत्यु हो गई और उनके परिवार ने उनकी गर्लफ्रेंड रिया पर आत्महत्या का आरोप लगाया था। वहीं कुछ दिनों बाद रिया और शोविक को ड्रग्स के मामले में गिरफ्तार भी कर लिया गया था। दोनों ने लगभग एक महीना जेल में बिताया था। वे दोनों अभी जमानत पर बाहर हैं और तब से वे पब्लिक प्लेस पर कम ही नजर आते हैं। सुशांत की मौत की जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) द्वारा की जा रही है, जबकि एनफोर्समेंट डायरेक्टरेट (ED) और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) मामले में फाइनेंशियल और ड्रग्स एंगल को भी देख रही है।
रिया ने फिल्म 'चेहरे' से किया कमबैक
एक इंटरव्यू में रिया के बारे में फिल्म डायक्टर रूमी जाफरी ने कहा कि रिया के लिए पिछला साल बहुत खराब रहा है। क्या आप एक मिडिल क्लास फैमिली की किसी लड़की को एक महीने जेल में बिताने की कल्पना कर सकते हैं? इस इंसीडेंट ने उन्हें बुरी तरह कुचल दिया है। वहीं रिया चक्रवर्ती अब फिल्म 'चेहरे' से बॉलीवुड में अपना कमबैक कर रहीं हैं। वे अमिताभ बच्चन और इमरान हाशमी के साथ इस फिल्म में नजर आएंगी।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.