हिमाचल के बाद अब पंजाब पहुंचीं सारा अली खान:ऑटो रिक्शा में की सवारी, चंडीगढ़ में पराठे का उठाया लुत्फ

15 दिन पहले
  • कॉपी लिंक

बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान हाल ही में हिमाचल में छुट्टियां एन्जॉय कर रही थीं। जिसकी कुछ फोटोज उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर भी किया था। अब इसी बीच एक्ट्रेस पंजाब पहुंच गई हैं, जिसका एक वीडियो सारा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया। इस वीडियो में सारा ऑटो रिक्शा में बैठ कर पंजाब घूमती दिखाई दीं। इस दौरान उन्होंने पराठे का भी लुत्फ उठाया। वीडियो में सारा चंडीगढ के खाने की तारीफ भी करती हैं। अब सोशल मीडिया पर सारा के इस वीडियो को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं।

सारा की अपकमिंग मूवीज
सारा अली खान की अपकमिंग मूवीज की बात करें तो हालही में उनकी फिल्म गैसलाइट का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज हुआ है। इस फिल्म में उनके साथ विक्रांत मैसी और चित्रांगदा सिंह भी नजर आएंगे। इसके अलावा एक्ट्रेस आदित्य रॉय कपूर और अली फजल के साथ अनुराग बसु की मूवी 'मेट्रो इन दिनों' में दिखाई देंगी। उनके पास विक्की कौशल के साथ लक्ष्मण उतेकर की भी एक मूवी है। वो विक्की कौशल संग 'द इम्मोर्टल अश्वत्थामा' में भी हैं। विक्रांत की बात करें तो उनके पास '12वीं फेल', 'फिर आई हसीन दिलरुबा' है।

खबरें और भी हैं...