ऑस्कर 2023 के फाइनल नॉमिनेशन की अनाउंसमेंट कर दी गई है। इसमें भारतीय फिल्म RRR के गाने नाटू-नाटू को बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग की कैटेगरी में नॉमिनेट किया गया है। इस गाने को एम एम कीरवानी ने कंपोज किया है। पिछले दिनों नाटू-नाटू गाने ने गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड में बेस्ट सॉन्ग कैटेगरी का अवॉर्ड अपने नाम किया था। जबकि क्रिटिक्स चॉइस अवॉर्ड में RRR ने बेस्ट फॉरेन लैंग्वेज फिल्म और नाटू-नाटू गाने ने बेस्ट सॉन्ग का अवॉर्ड जीता था।
20 कैटेगरी में ऑस्कर फाइनल नॉमिनेशन अनाउंस किए गए हैं जिनमें अवतार: द वे ऑफ वाटर और द टॉपगन मेवरिक को बेस्ट पिक्चर कैटेगरी में नॉमिनेशन मिला है। वहीं, भारत की ऑल दैट ब्रीद्स, बेस्ट डॉक्यूमेंट्री और द एलिफेंट विस्परर्स बेस्ट डॉक्यूमेंट्री शॉर्ट के लिए नॉमिनेट हुई हैं।
मेकर्स ने ऑफिशियल हैंडल पर जाहिर की खुशी
RRR ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा- 'हमने इतिहास बनाया है। ये बताते हुए हमें गर्व है कि नाटू-नाटू 95वें एकेडमी अवॉर्ड की बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग कैटेगरी में नॉमिनेशन मिला है।'
12 से 17 जनवरी तक चली वोटिंग
ऑस्कर के लिए कुल 301 फीचर फिल्मों की लिस्ट 9 जनवरी को रिलीज की गई थी। इन सभी फिल्मों के लिए 12 से 17 जनवरी तक नॉमिनेशन वोटिंग चली । आखिरकार 24 जनवरी को लिस्ट सामने आ गई, जिसमें RRR सबसे आगे निकली। इस साल 12 मार्च 2023 को 95वीं ऑस्कर सेरेमनी होगी।
ऑस्कर 2023 फाइनल नॉमिनेशन लिस्ट
RRR को विदेश में भी मिली जबरदस्त पॉपुलैरिटी
RRR सिर्फ भारतीय बॉक्स ऑफिस पर ही सुपरहिट नहीं थी, बल्कि क्रिटिक्स ने भी इस फिल्म को खूब सराहा। फिल्म में राम चरण, जूनियर NTR लीड रोल में थे, जबकि अजय देवगन और आलिया भट्ट भी अहम भूमिका में नजर आए। इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड 1200 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था। इसे विदेश में भी काफी पॉपुलैरिटी मिली। अमेरिका और जापान में इस फिल्म को सबसे ज्यादा पसंद किया गया।
ऑस्कर रेस लिस्ट में शामिल थीं कई भारतीय फिल्में
RRR और द लास्ट शो के अलावा ऑस्कर रिमाइंडर लिस्ट में कांतारा, गंगूबाई काठियावाड़ी, द कश्मीर फाइल्स, रॉकेट्री: द नांबी इफेक्ट, मराठी फिल्म मैं वसंतराव, तुझ साथी कही ही, इराविन निझल और विक्रांत रोना जैसी फिल्में शामिल थीं।
ये भी पढ़ें...
गोल्डन ग्लोब में RRR को अवॉर्ड:नाटू-नाटू गाने ने जीता बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग का खिताब, सेरेमनी में भावुक हुए म्यूजिक कंपोजर
एसएस राजामौली की फिल्म RRR ने गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स में उपलब्धि हासिल की। फिल्म के गाने नाटू-नाटू ने बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग अवॉर्ड जीता। RRR के अलावा छेल्लो शो बेस्ट इंटरनेशनल कैटेगिरी में शॉर्ट लिस्ट हुई थी। पूरी खबर पढ़ें
ऑस्कर की रेस में शामिल हुईं कई भारतीय फिल्में, इनमें छेल्लो शो और कांतारा भी
ऋषभ शेट्टी की कांतारा, आर माधवन की रॉकेट्री-द नंबी इफेक्ट, विवेक अग्निहोत्री की कश्मीर फाइल्स और गंगूबाई काठियावाड़ी भी ऑस्कर की दौड़ में शामिल हुई थीं। एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर्स आर्ट्स एंड साइंसेस (AMPAS) ने 301 फिल्मों की रिमाइंडर लिस्ट जारी की थी। इनमें 9 भारतीय फिल्मों के नाम थे। ये फिल्में नॉमिनेशन के लिए एलिजिबल पाई गई थीं। इस खबर को पूरा पढ़ने के लिए क्लिक करें...
कांतारा अब बस KGF से पीछे, 200 करोड़ के क्लब में शामिल होने को तैयार
ऋषभ शेट्टी स्टारर कांतारा हर दिन एक नए रिकार्ड्स बना रही है। फिल्म के डबिंग वर्जन भी काफी अच्छा परफॉरमेंस दिखा रहे हैं। फिल्म ग्लोबली काफी अच्छा बिजनेस कर रही है। अब ये फिल्म कन्नड़ इंडस्ट्री की तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। कमाई के मामले में कांतारा अब सिर्फ केजीएफ पार्ट 1 और केजीएफ पार्ट 2 से ही पीछे है। कांतारा ने रिलीज के 20 ही दिनों में वर्ल्डवाइड 171.41 करोड़ की कमाई कर सबको चौंका दिया है। पढ़ें पूरी खबर...
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.