• Hindi News
  • Entertainment
  • Bollywood
  • गिरते गिरते बचीं रिया चक्रवर्ती, Said To Paparazzi – If You People Follow Then This Will Happen

गिरते गिरते बचीं रिया चक्रवर्ती:पैपराजी से कहा- आप लोग पीछा करोगे तो ऐसा ही होगा

2 महीने पहले
  • कॉपी लिंक

बॉलीवुड एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती को हाल ही में मुंबई में स्पॉट किया गया, इस दौरान वह गिरते गिरते बचीं, जिसका एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में रिया अपनी गाड़ी से निकलकर तेजी से चल रही होती हैं, तभी उन्हें ठोकर लग जाती है और उनका बैलेंस बिगड़ जाता है और वह गिरते गिरते बचीं। इस दौरान उनके पीछे फोटोग्राफर आ रहे होते हैं। इस पर रिया चक्रवर्ती रुकती हैं और पैपराजी से कहती हैं कि 'आप लोग पीछा करोगे तो ऐसा ही होगा'। वह यह कहकर वहां से चली जाती हैं। अब इस वीडियो के सामने आते ही सोशल मीडिया पर यूजर्स तरह तरह के रिएक्शन देते हुए नजर आए।

बता दें, रिया चक्रवर्ती ने बतौर वीजे अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने 2012 में तेलुगु फिल्म टुनिगा टुनिगा से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की। हिंदी फिल्मों में वह मेरे डैड का मारुति फिल्म से 2013 में आई थीं। इसके बाद 2014 में रिया सोनाली केबल फिल्म में भी लीड रोल में दिखाई दी थीं। रिया 2018 की फिल्म 'जलेबी' के बाद साल 2021 में अमिताभ बच्चन और इमरान हाशमी की फिल्म चेहरे में नजर आई थीं।

खबरें और भी हैं...