'बुरे सपना जैसा था सलमान का जिंदगी में आना':जब सलमान के खिलाफ खुलकर बोलीं ऐश्वर्या, कहा- शराब की लत और शारीरिक शोषण से थी परेशान

3 महीने पहले
  • कॉपी लिंक

सलमान खान और ऐश्वर्या राय एक समय पर रिलेशनशिप में थे। उनकी ब्रेकअप की कहानी भी किसी से छिपी नहीं है। 2002 में ब्रेकअप के समय ऐश्वर्या ने सलमान पर काफी तीखे आरोप लगाए थे।

ऐश्वर्या का कहना था कि सलमान ने उन्हें फिजिकली और मेंटली दोनों रूप से टॉर्चर किया। उन्होंने ये भी कहा था कि वो आने वाले समय में कभी भी सलमान के साथ काम नहीं करेंगी। हालांकि, सलमान ने हमेशा इन बातों को खारिज किया।

2001 में हुआ सलमान-ऐश्वर्या का ब्रेकअप
90 के दशक के अंत में सलमान खान और ऐश्वर्या राय एक दूसरे के नजदीक आए। फिल्म हम दिल दे चुके सनम के सेट पर दोनों के बीच करीबियां बढ़ीं। फिल्म में उनके ऑनस्क्रीन केमेस्ट्री को काफी पसंद किया गया था।

हालांकि, ये रिश्ता ज्यादा दिन नहीं चला और दोनों ने 2001 में अलग होने का फैसला किया। हालांकि, इनका ब्रेकअप सामान्य नहीं था। ऐसी खबरें आई थीं कि ब्रेकअप के वक्त सलमान और ऐश्वर्या के बीच काफी झगड़ा हुआ था।

बुरे सपना जैसा था सलमान का चैप्टर- ऐश्वर्या
टाइम्स नाउ की रिपोर्ट्स के मुताबिक, सलमान के साथ ब्रेकअप के बाद ऐश्वर्या ने कई चौंकाने वाले खुलासे किए थे। ऐश्वर्या का कहना था कि सलमान ने उनका मानसिक और शारीरिक शोषण किया है।

उन्होंने कहा था, 'मेरे परिवार और खुद के स्वाभिमान को देखते हुए ये बहुत हो गया...मैं आने वाले समय में कभी मिस्टर सलमान खान के साथ काम नहीं करूंगी। सलमान का चैप्टर मेरी लाइफ में बुरे सपने जैसा था, और मैं भगवान की शुक्रगुजार हूं कि ये सब खत्म हो गया।'

शराब की लत और फिजिकल अब्यूज से परेशान थीं ऐश्वर्या
ऐश्वर्या ने ये भी कहा कि वो सलमान की हर बुरी आदतों में उनको माफ किया करती थीं। उन्होंने कहा, 'सलमान की शराब की लत, फिजिकल अब्यूज और बेइज्जती से तंग आ गई थीं। इसके बावजूद मैं उनके साथ खड़ी रहीं। बदले में मुझे दुख और पीड़ा ही मिली।

इस मामले में मेरी चुप्पी को गलत तरीके से लिया गया। मेरे कैरेक्टर के बारे में उल्टा सीधा बोला गया। यहां तक कि मेरे को-स्टार्स के साथ मेरे रिश्तों को भी खराब करने की कोशिश की गई।'

ऐश्वर्या की वजह से सलमान-शाहरुख में हुई थी लड़ाई!
रिपोर्ट्स की मानें तो ,सलमान की वजह से ऐश्वर्या को शाहरुख की फिल्म 'चलते चलते' से निकाल दिया गया था और उनकी जगह पर रानी मुखर्जी को कास्ट किया गया। सलमान उस फिल्म के सेट पर पहुंच गए थे और जोर जोर से चिल्लाना शुरू कर दिया था।

खबरें ये भी थीं कि सलमान और शाहरुख में बीच में लड़ाई भी हो गई थी। कुछ रिपोर्ट्स ये भी कहती है कि सलमान एक बार शराब के नशे में ऐश्वर्या के घर चले गए थे और उनका जोर-जोर से दरवाजा पीटा था।

सलमान से ब्रेकअप के बाद विवेक के करीब थीं ऐश्वर्या
सलमान से ब्रेकअप के बाद ऐश्वर्या का नाम विवेक ओबेरॉय से जुड़ा था। इस बात से नाराज होकर सलमान ने विवेक को कॉल कर जान से मारने तक की धमकी दी थी। इस बात का खुलासा खुद विवेक ओबेरॉय ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में किया था।

विवेक का कहना था कि सलमान ने एक रात उन्हें कई बार कॉल किया और उनके परिवार वालों को गंदी-गंदी गालियां भी दी थीं। कहा जाता है कि इसी प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद विवेक को फिल्में मिलनी बंद हो गई थीं।

अभिषेक बच्चन के साथ 2007 में हुई शादी
फिल्म गुरु की शूटिंग के दौरान अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय के बीच नजदीकियां बढ़ीं। इससे पहले भी दोनों एक दूसरे को जानते थे, लेकिन गुरु की शूटिंग के वक्त दोनों को एक दूसरे को करीब से जानने का मौका मिला। 20 अप्रैल 2007 को अभिषेक-ऐश्वर्या की शादी बच्चन फैमिली के बंगले प्रतीक्षा में हो गई। दोनों की आज एक बेटी 'आराध्या' भी है।

इससे जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें

सलमान खान पर फिर हमलावर हुईं सोमी अली:बोलीं - सलमान मुझे घंटों मारते थे, चोट छिपाने के लिए मेकअप आर्टिस्ट की मदद लेनी पड़ती थी

सोमी अली ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया है जिसमें उन्होंने सलमान खान पर काफी गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा है कि जब वो मुंबई में रहती थीं तो सलमान उन्हें मारते पीटते थे साथ ही गाली गलौज भी करते थे।

सोमी का कहना है कि उन्हें कई बार मेकअप से अपनी चोट छिपानी पड़ती थी। सोमी ने कहा है कि सलमान ने उनके साथ जो भी किया वो कोई अलग बात नहीं है, क्योंकि उन्होंने कई लड़कियों के साथ ऐसा किया है। ऐसा पहली बार नहीं है कि सोमी ने सलमान के खिलाफ बोला है, वो पहले भी कई बार सलमान खान के खिलाफ हमलावर होती रही हैं। पूरी खबर पढ़िए