सलमान खान इन दिनों अपकमिंग फिल्म कभी ईद कभी दिवाली की शूटिंग में बिजी हैं। वह हैदराबाद के रामोजी फिल्म सिटी में अपना शूटिंग शेड्यूल पूरा कर रहे हैं। इसी बीच उन्होंने ग्रीन इंडिया चैलेंज में हिस्सा लिया और फिल्म सिटी में पौधारोपण किया। इसके साथ ही उन्होंने अपने फैंस से भी पौधा लगाने और पर्यावरण बचाने की अपील की। इसकी चैलेंज की जानकारी सलमान खान ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट में भी शेयर की।
जहां पेड़ होंगे, वहां पानी होगा
सलमान ने इस मिशन की तारीफ करते हुए कहा कि पौधे लगाना बहुत अच्छी चीज है। मुझे समझ नहीं आता कि लोग क्यों पेड़ों को काटने में लगे रहते हैं। ऐसा कहा जाता है कि मनुष्य बढ़ना बंद कर दे तो उसे एक पेड़ लगाना चाहिए। पेड़ एक स्थिर मनुष्य है और मनुष्य चलने वाला पेड़ है। दोनों के बीच का यह बॉन्ड बहुत महत्वपूर्ण हैं। जहां कहीं पेड़ होंगे, वहां हमेशा पानी होगा।
हमें बड़े स्तर पर पौधारोपण को प्रमोट करना चाहिए
सलमान ने आगे कहा, सभी को पौधारोपण प्रोग्राम की जिम्मेदारी लेनी चाहिए। इसके साथ ही उस पौधे का बड़े होने तक ध्यान भी रखाना चाहिए। उन्होंने कहा कि यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है कि प्राकृतिक आपदाओं भारी बारिश और बाढ़ के कारण मनुष्य जीवन को भारी नुकसान हुआ है। इसको बचाने का उपाय यही है कि हमें बड़े स्तर पर पौधारोपण को प्रमोट करना चाहिए।
सलमान खान का वर्कफ्रंट
फिलहाल सलमान 'कभी ईद कभी दिवाली' की शूटिंग में बिजी हैं। वे टाइगर सीरीज की तीसरी फिल्म 'टाइगर-3' पर भी काम कर रहे हैं। इस फिल्म में उनके साथ कटरीना कैफ नजर आएंगी। इसके साथ ही वे आमिर खान की 'लाल सिंह चड्ढा' और शाहरुख खान की 'पठान' में कैमियो रोल में भी दिखेंगे।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.