एक्टर सलमान खान को शनिवार को सांप ने काट लिया। सलमान क्रिसमस सेलिब्रेट करने के लिए पनवेल स्थित अपने फार्म हाउस पर गए थे। वहीं देर रात यह घटना हुई। इसके बाद रात 3 बजे सलमान को कमोठे MGM अस्पताल में भर्ती कराया गया। जानकारी के मुताबिक, सांप जहरीला नहीं था। इलाज के बाद सलमान को डिस्चार्ज भी कर दिया गया। उनकी तबीयत अब ठीक बताई जा रही है। इस खबर के बाद से ही सलमान को नेटिजन्स ट्रोल कर रहे हैं।
सलमान के पिता का आया बयान
सलमान के पिता और राइटर सलीम खान ने मीडिया को बताया, "जब ऐसा हुआ तो हम निश्चित रूप से चिंतित थे और सलमान एक इंजेक्शन लेने के लिए पास के अस्पताल पहुंचे। लेकिन भगवान का शुक्र है कि सांप जहरीला नहीं था। उसके बाद हमारी सलमान से बात हुई उन्होंने बताया कि, अस्पताल से लौटने के बाद वह आराम कर रहे हैं।"
नेटिजन्स कर रहे हैं ट्रोल
एक यूजर ने लिखा, कटरीना काट गई, अब सांप के काटने से क्या होगा।
दूसरे यूजर ने लिखा कि, भोई को सैंटा ने गिफ्ट दे दिया।
वहीं एक और यूजर ने लिखा, सांप ही मर गया होगा।
यूजर ने हिरण को याद करते हुए लिखा, थोड़ी हिरण को आज शांति प्रदान हुआ होगा।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.